दुखद समाचार: अधिवक्ता एवं समाजसेवी अरविंद चरण प्रियदर्शी का निधन

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 476030154 17767439276096487806803970401102 दुखद समाचार: अधिवक्ता एवं समाजसेवी अरविंद चरण प्रियदर्शी का निधन
फ़ाइल फ़ोटो

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जाने-माने समाजसेवी अरविंद चरण प्रियदर्शी का  पटना एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गया सहित पूरे विधिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।अरविंद चरण प्रियदर्शी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।विधिक सेवा के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा। गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता दिलाने के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन को न्यायिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति 🙏

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *