गया जंक्शन पहुंचे सीनियर डीसीएम, वर्ल्ड क्लास स्टेशन के काम में तेजी लाने का निर्देश, वेटिंग हॉल में एसी लगाने का भी दिया आदेश

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 932338647 17853357813481323141023219733312 गया जंक्शन पहुंचे सीनियर डीसीएम, वर्ल्ड क्लास स्टेशन के काम में तेजी लाने का निर्देश, वेटिंग हॉल में एसी लगाने का भी दिया आदेश


डीडीयू मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बुधवार को गया जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

क्या-क्या देखा सीनियर डीसीएम ने?
निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा।

इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित यात्री प्रतीक्षालय यानी वेटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया।

वेटिंग हॉल में एसी लगाने का निर्देश
गर्मी और उमस को देखते हुए सीनियर डीसीएम ने वेटिंग हॉल में यात्रियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देना रेलवे की प्राथमिकता है। जल्द से जल्द एसी स्थापित किया जाए ताकि यात्रियों को आरामदायक वातावरण मिल सके।

सीनियर डीसीएम ने कहा कि गया जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करने और लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के वाणिज्य एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *