महताब अंसारी

पटना, 26 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। यह दर्दनाक हादसा दनुआ घाटी में हुआ, जहां कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
