देवब्रत मंडल

जगह: प्लेटफार्म नंबर-1, गया रेलवे स्टेशन
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी:
- सनी कुमार – निवासी नरहट, नवादा
- सुमित कुमार – निवासी महेंद्र पार्क, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
दोनों के बैग से 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों को प्लेटफार्म नंबर-1 से हिरासत में लेकर जीआरपी थाना लाया गया।
जांच जारी
पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। क्या ये किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े हैं इसकी भी जांच हो रही है।
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के हवाले से बताया गया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान और तेज किए जाएंगे।
