गया जंक्शन पर फिर चोरी: ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला यात्री का मोबाइल उड़ा, CCTV भी बेअसर

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 259574013 17771750957854981952035448879351 गया जंक्शन पर फिर चोरी: ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला यात्री का मोबाइल उड़ा, CCTV भी बेअसर


गया: गया जंक्शन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताज़ा घटना में ट्रेन पर सवार हो रही एक महिला यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया, जिससे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।

भीड़ का फायदा उठाकर वारदात


25 अप्रैल 2026 को मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सिवानी वर्मा (गोपालपुर, थाना मगध मेडिकल, गया) अपने परिवार के साथ गाड़ी संख्या 63258 से गया से पटना जा रही थीं। ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनकी बहन चांदनी वर्मा के हैंड बैग के साइड चैन से रियलमी कंपनी का मोबाइल चोर ने उड़ा लिया।

प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई घटना


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में सामने आया कि उक्त ट्रेन शाम 7:32 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची थी। उस समय चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रेलवे स्टाफ द्वारा भीड़ को नियंत्रित करते हुए 7:45 बजे ट्रेन को सुरक्षित रवाना कराया गया।

CCTV फुटेज भी नहीं आया काम


घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

जीआरपी भी अनभिज्ञ, जांच जारी


मामले को लेकर जीआरपी गया से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है और किसी भी सुराग मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता


गौरतलब है कि गया जंक्शन पर हाल के दिनों में चोरी और पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *