रेल यात्रा के दौरान गया में महिला यात्री का बैग छीना, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज गायब, शिकायत दर्ज

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1690676921 17700381552309075425110192554260 रेल यात्रा के दौरान गया में महिला यात्री का बैग छीना, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज गायब, शिकायत दर्ज


गया। रेल यात्रा के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक महिला यात्री का बैग चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना उस समय हुई जब परिवार ट्रेन से यात्रा कर रहा था। बताया गया कि गया स्टेशन पहुंचने से पहले देर रात करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने महिला यात्री का बैग चोरी/छीन लिया।

कई महत्वपूर्ण चीजों समेत नकद राशि की हुई चोरी


पीड़ित परिवार के अनुसार बैग में दो मोबाइल फोन, नकद राशि, चांदी का जेवर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। घटना की जानकारी रेल थाना को दी गई है। घटना गया रेल थाना और आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटना रेल थाना में दर्ज कराई शिकायत

चुकी पीड़ित परिवार झारखंड के रहने वाले हैं। जो एक सरकारी स्कूल में जिम्मेदार पद पर सेवा में हैं। ये अपने परिवार के साथ रेल यात्रा पर थे। जिन्हें पटना पहुंचना पहले जरूरी था। इस कारण पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत पटना जंक्शन पर पहुंचने के बाद वहां के रेल थाना में दर्ज कराई है। रेल पुलिस को दिए आवेदन पत्र में अनुरोध किया गया है कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

बीते माह भी चोरी व छिनतई की हुई घटनाएं

गया जंक्शन पर या फिर चलती ट्रेन में इस तरह की चोरी या छीना झपटी की घटना पहली नहीं है। बीते अप्रैल माह में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है। जिसमें महिला यात्री के साथ साथ कुछ पत्रकार भी शिकार हुए हैं। गया आरपीएफ पोस्ट व रेल थाना क्षेत्र में बढ़ते इस प्रकार के अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है।

पीड़ित परिवार ने घटना की पुष्टि करते हुए की अपील

इस सम्बंध में जब पीड़ित परिवार से magadhlive ने जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने कहा कि घटना हुई है लेकिन मीडिया में खबरें नहीं आनी चाहिए। ऐसे में रेल यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। रात के समय कीमती सामान को सिरहाने या सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेल पुलिस को सूचना दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *