औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CPI माओवादी से जुड़े धमकी मामले में 6 गिरफ्तार

Deobarat Mandal

तालाब खुदाई रोकने के लिए मांगी थी लेवी, देशी कट्टा-धनेट और मास्केट बरामद

महताब अंसारी

image editor output image 979332489 1780161180723934648417709746159 औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CPI माओवादी से जुड़े धमकी मामले में 6 गिरफ्तार

मगध प्रमंडल के औरंगाबाद जिले के बंदेया थाना क्षेत्र में तालाब खुदाई का काम रोकने और लेवी मांगने के लिए CPI माओवादी से संबंधित धमकी भरा पत्र देने के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

1. क्या है पूरा मामला

26 मई 2025 को बंदेया थाना क्षेत्र के ग्राम-चपरा में तालाब में चल रहे खुदाई कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए अज्ञात अपराधियों/नक्सलियों ने वादी और उनके साथियों को धमकी भरा पत्र देकर लेवी/रंगदारी मांगी। बंदेया थाना कांड संख्या-53/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई।

27 मई 2026, रात 1:00 बजे चपरा से तालाब में खुदाई कर रहे कर्मियों ने बंदेया थानाध्यक्ष को सूचना दी कि अज्ञात नक्सलियों ने हमलोगों को धमकी देकर काम रोकने और सामान जलाने की बात कही। पिछले वर्ष भी काम रोकने हेतु पर्ची देने का जिक्र किया गया।

2. कैसे हुई गिरफ्तारी


सूचना के सत्यापन के लिए बंदेया थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और आस-पास के लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद औरंगाबाद पुलिस और STF ने तकनीकी विश्लेषण, आसूचना संकलन और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की:

  1. मुख्य आरोपी गिरफ्तार: उदय पासवान को गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
  2. हथियार बरामद: उदय कुमार की निशानदेही पर सेंठु यादव को ग्राम चपरा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। चपरा बधार से देशी कट्टा-01, धनेट-01 और मास्केट-01 बरामद हुआ।
  3. 4 और गिरफ्तार: दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र से 3 अभियुक्त और बंदेया थाना क्षेत्र से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

3. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. उदय कुमार, पिता-बृजनंदन प्रसाद, कराई थाना-कोंच, जिला-गया
  2. सेंठु यादव, पिता-स्व. दशरथ यादव, मायापुर थाना-बंदेया, जिला-औरंगाबाद
  3. संजय पासवान उर्फ कर्मचारी, पिता-स्व. इंद्रदेव पासवान, चपरा थाना-बंदेया, जिला-औरंगाबाद
  4. रंजीत कुमार उर्फ नन्हे, पिता-स्व. दुधेश्वर पासवान, मझियांवां थाना-कोंच, जिला-गया
  5. अनिल यादव उर्फ राजेंद्र यादव, पिता-स्व. रघुनी यादव, बिचहरी थाना-कोंच, जिला-गया
  6. चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, पिता-अवधेश कुमार, कराई थाना-कोंच, जिला-गया

4. बरामदगी

  • देशी कट्टा: 02
  • धनेट: 01
  • मास्केट (रायफल): 01

अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में बंदेया थाना कांड संख्या-57/26, दिनांक-30.05.2026 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

5. पुलिस का बयान


गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *