गया रेलवे स्टेशन: ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ में 3 महिला चोर गिरफ्तार, 35 हजार के चोरी के मोबाइल बरामद, ट्रेनों में करती थीं हाथ की सफाई

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image166922864 17805780520737197926025997729620 गया रेलवे स्टेशन: 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' में 3 महिला चोर गिरफ्तार, 35 हजार के चोरी के मोबाइल बरामद, ट्रेनों में करती थीं हाथ की सफाई

रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत गुरुवार को गया जंक्शन से 3 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से वीवो, वनप्लस और सैमसंग कंपनियों के तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35,000 रुपए है।

कहां और कैसे हुई कार्रवाई


यह कार्रवाई गुरुवार को प्लेटफॉर्म संख्या 1C पर सिग्नल नंबर DS-72 के पास नियमित गश्ती और निगरानी अभियान के दौरान हुई।

संयुक्त टीम में कौन-कौन था


RPF गया से उप निरीक्षक विकास कुमार, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, महिला प्रधान आरक्षी इंदु सिन्हा, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना शामिल थे।
सीआईबी गया से उप निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी, प्रधान आरक्षी महेश ठाकुर, सीपीडीएस से उप निरीक्षक मुकेश कुमार तथा जीआरपी गया के अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं महिला सिपाही रूबी कुमारी भी टीम का हिस्सा थीं।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान

  1. सुंदरी देवी (19 वर्ष), पति – मुलायम सिंह, निवासी अजगौर बिगहा, थाना बारुन, जिला औरंगाबाद, बिहार
  2. सोनाली देवी (22 वर्ष), पति – झारखंड खरवार, निवासी परेल नगर वार्ड संख्या-05, बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार
  3. शकीला देवी (22 वर्ष), पति – संजोग गोस्वामी, निवासी डोटकी लारी, नायक टोला, राजरप्पा प्रोजेक्ट, रामगढ़, झारखंड

पूछताछ में कबूला जुर्म


तलाशी के दौरान तीनों महिलाओं के पास से तीनों मोबाइल चालू और लॉक अवस्था में मिले। पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये मोबाइल गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेनों से चुराए थे।

आगे की कार्रवाई


तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना को सौंप दिया गया है। स्वीकृति के बाद संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्त महिलाओं को हिरासत में लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *