294 करोड़ रुपये खाते में आने की बात निकली फर्जी, गया पुलिस ने दी जानकारी

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल


गया, 5 जून 2026। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित उस खबर को गया पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि बोधगया थाना क्षेत्र के एक प्लंबर के बैंक खाते में 294 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने बताया कि 5 जून को साइबर थाना गया को इस संबंध में सूचना मिली थी। मामले की सत्यता जांचने के लिए पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साइबर थाना गया के नेतृत्व में जांच कराई गई।
जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते का तकनीकी सत्यापन किया गया। पुलिस के अनुसार संबंधित जियो पेमेंट्स बैंक खाते में मात्र 429.84 रुपये ही उपलब्ध पाए गए। खाते में 294 करोड़ रुपये जमा होने की बात पूरी तरह निराधार और गलत साबित हुई।
गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की खबरें अफवाह फैलाने वाली हैं और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच में 294 करोड़ रुपये खाते में आने की खबर पूरी तरह असत्य पाई गई है तथा ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी भी सूचना को साझा नहीं करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *