दिवंगत वरीय अधिवक्ता मानिक चन्द गुप्ता और शाहिद अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन

Deobarat Mandal

अध्यक्ष एस. कैसर शरफुद्दीन की अध्यक्षता में हुई सभा, सैकड़ों अधिवक्ता हुए शामिल

देवब्रत मंडल

image editor output image 652833807 1752508259131286293097638880427 दिवंगत वरीय अधिवक्ता मानिक चन्द गुप्ता और शाहिद अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन

गया, 15 जून 2026। गया बार एसोसिएशन, गया जी में आज दो दिवंगत वरीय अधिवक्ताओं की याद में शोक सभा आयोजित की गई। स्व. मानिक चन्द गुप्ता एवं स्व. एस. शाहिद अशरफ को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अध्यक्ष कैसर शरफुद्दीन ने की अध्यक्षता

शोक सभा की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह अध्यक्ष एस. कैसर शरफुद्दीन ने की। उन्होंने दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के योगदान को याद करते हुए बार परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।

ये अधिवक्ता रहे मौजूद

शोक सभा में प्रभारी सचिव नन्द किशोर प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, शशि भूषण मालवीय, संयुक्त सचिव डॉ. सुनील कुमार, पूर्व सचिव अनिल कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा शिव शंकर प्रसाद, संजीव कुमार, ब्रज बिहारी प्रसाद सिन्हा, मोहम्मद यहिया, लोक अभियोजक बागेश कुमार, सिन्धु भूषण ओझा, पूर्व लोक अभियोजक सरताज अली खाँ, रजनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, शशि शेखर, अम्बुज कुमार सिन्हा, एजाज अहमद खाँन समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने शोक सभा में उपस्थित होकर दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने दोनों वरीय अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व और विधि क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। गया बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *