गया जंक्शन पर फिर पकड़ा गया टिकट दलाल, यात्रियों से अतिरिक्त वसूली कर बेचता था टिकट

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image166922864 17809716357498003578591373121975 गया जंक्शन पर फिर पकड़ा गया टिकट दलाल, यात्रियों से अतिरिक्त वसूली कर बेचता था टिकट

गया। रेलवे यात्रियों को तत्काल टिकट के नाम पर ठगी और कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया जंक्शन पर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से ₹5,415 मूल्य के दो तत्काल आरक्षित टिकट बरामद किए गए हैं, जिन्हें वह अधिक कीमत पर बेचने की फिराक में था। इसके पहले भी उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने एक टिकट दलाल को पकड़ा था लेकिन बहुत जल्द ही उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके तार स्टेशन रोड स्थित एक ट्रेवल एजेंसी से जुड़े हुए बताए जाते हैं।
इधर, गिरफ्तार दलाल ने पूछताछ में अपनी पहचान अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक निवासी मोहम्मद गुलफान के रूप में बताई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो तत्काल आरक्षित रेल टिकट बरामद हुए। इनमें पटना से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा दानापुर से नेल्लोर जाने वाले टिकट शामिल हैं, जिनका कुल मूल्य ₹5,415 है।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद यात्रियों से टिकट बुक कराने के नाम पर ऑर्डर लेता था और टिकट की वास्तविक कीमत से करीब ₹1,000 अतिरिक्त वसूलकर उन्हें बेचता था। इस अवैध धंधे से वह आर्थिक लाभ कमा रहा था। इस मामले में आरपीएफ पोस्ट गया में कांड संख्या 1876/2026 दर्ज कर रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *