देवब्रत मंडल

कुछ समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर गांव निवासी एवं वर्तमान शिक्षक मनोज पांडेय के 26 वर्षीय प्रथम पुत्र बिट्टू पांडेय शुक्रवार, 26 जून 2026 की शाम लगभग 6:20 बजे गेहलौर घाटी के पास से अचानक लापता हो गए।
परिजनों के अनुसार, बिट्टू पांडेय स्कूटी के सहारे आगे बढ़ते हुए अपना मोबाइल बंद कर निकल गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित हो गए थे तथा दिव्यांग भी हैं। लगातार तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर सोमवार को गेहलौर थाना में लिखित आवेदन दिया जाएगा।
अपील: यदि किसी व्यक्ति को बिट्टू पांडेय के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया इस नंबर पर 9973905406 पर सम्पर्क करें और तुरंत उनके परिजनों या निकटतम थाना को सूचित करें। इससे एक चिंतित परिवार को अपने बेटे तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
