बागेश्वरी गुमटी आरओबी: भूमि पूजन के 5 महीने बाद शुरू हुई पीलर के लिए खुदाई, 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 896177557 17842715772651542280275955586002 बागेश्वरी गुमटी आरओबी: भूमि पूजन के 5 महीने बाद शुरू हुई पीलर के लिए खुदाई, 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य
File Photo

गया। शहर के बागेश्वरी रेलवे गुमटी संख्या 71/A के बदले प्रस्तावित आरओबी निर्माण का काम अब गति पकड़ने लगा है। भूमि पूजन के करीब पांच महीने बाद 16 जुलाई को बागेश्वरी रोड पर पीलर के लिए पहले गड्ढे की खुदाई शुरू कर दी गई है।

भूमि पूजन के बाद शुरू हुआ काम


बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने 21 फरवरी को बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण का भूमि पूजन किया था। फाटक बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता ने पत्र लिखा था। इसके बाद उच्चस्तरीय बैठक कर कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया।

image editor output image 853070534 17842716695744289654605721598921 बागेश्वरी गुमटी आरओबी: भूमि पूजन के 5 महीने बाद शुरू हुई पीलर के लिए खुदाई, 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य

अतिक्रमण हटाने के बाद खुदाई शुरू


सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने 11 जुलाई तक बागेश्वरी-पावरगंज रोड से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। अतिक्रमण हटने के बाद अब पीलर निर्माण के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू हुआ है। पुल निगम के अधिकारी और अभियंता अब रोजाना कार्यस्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यदि कार्य में कोई बाधा नहीं आई तो बागेश्वरी रोड पर पीलर का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।

भूमि अधिग्रहण में आ रही अड़चन


विभागीय सूत्रों के अनुसार भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रक्रिया में कुछ पेंच फंसे हुए हैं। इसे नगर अंचल और जिला भू-अर्जन विभाग के स्तर से सुलझाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अधिग्रहण में हो रही देरी पर विभागीय सचिव ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई है।

2 साल में पूरा करने की समय सीमा


आरओबी निर्माण के लिए संवेदक को 2 साल का समय दिया गया है। अब देखना होगा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा हो पाता है या इसमें और देरी होती है।

इधर, एक बड़ा वर्ग बागेश्वरी गुमटी पर रोजाना लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं को देखते हुए आरओबी बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *