गया जंक्शन पर प्रेमी छोड़कर भागा, रोती-बिलखती मिली युवती: परिजनों ने कहा- “अकेले भेज दीजिए सर, चली आएगी घर”

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image166922864 17843050142417704910983326582198 गया जंक्शन पर प्रेमी छोड़कर भागा, रोती-बिलखती मिली युवती: परिजनों ने कहा- "अकेले भेज दीजिए सर, चली आएगी घर"

गया। गया जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर एक युवती के प्लेटफॉर्म पर रोते-बिलखते मिलने से थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी के साथ घर से फरार होकर गया आई थी, लेकिन प्रेमी उसे जंक्शन पर छोड़कर भाग गया।

रेलकर्मी ने पहुंचाया थाना


घटना दोपहर बाद की है। एक रेलकर्मी की नजर प्लेटफॉर्म पर रो रही युवती पर पड़ी। वजह पूछने पर युवती ने बताया कि वह प्रेमी के साथ गया जंक्शन पर उतरी थी। यहां प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया।
युवती ने रेलकर्मी से थाना का पता पूछा, जिसके बाद रेलकर्मी उसे जीआरपी थाना ले गया।

पूछताछ में खुला पटना कनेक्शन


थाना में पूछताछ के दौरान युवती ने अपना घर पटना के एक मोहल्ले का बताया और घरवालों का फोन नंबर भी दिया। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

परिजनों का अजीब जवाब


सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस पदाधिकारी से कहा- “लड़की को भेज दीजिए सर, वो अकेली चली आएगी”
इस पर पुलिस ने कहा कि अकेले युवती को ट्रेन से भेजना सुरक्षित नहीं है। कहीं रास्ते में कोई दिक्कत हुई तो नई परेशानी खड़ी हो जाएगी। पुलिस ने परिवार के किसी सदस्य को थाना आकर युवती को ले जाने की सलाह दी।

थाना में सुरक्षित है युवती


फिलहाल युवती को जीआरपी थाना में सुरक्षित रखा गया है। रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजन आने के बाद ही युवती को सुपुर्द किया जाएगा।

युवती किस ट्रेन से गया आई थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *