गया जंक्शन पर फ्लैग मार्च अभियान, आरपीएफ एवं जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था किया पुख्ता

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1574981679 17848948683614347774890951406537 गया जंक्शन पर फ्लैग मार्च अभियान, आरपीएफ एवं जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था किया पुख्ता
फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी व जवान


नीट छात्रों के समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी एवं अन्य छात्र संगठनों के द्वारा घोषित बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे, डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन पर आरपीएफ एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2026 को सहायक सुरक्षा आयुक्त गया, निरीक्षक प्रभारी गया और राजकीय रेल पुलिस के साथ स्टाफ द्वारा गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, दोनों फुटओवर ब्रिज, डेल्हा साइड सर्कुलेटिंग एरिया और मेन सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही स्टेशन पर सुरक्षा बंदोबस्त को और पुख्ता किया गया। रेल प्रशासन के अनुसार स्टेशन में अभी सब कुछ नियंत्रण में और सामान्य बताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *