डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा में सूने घर से करीब 6 लाख की चोरी, बर्थडे पार्टी के शोर का फायदा उठाने की आशंका

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1317739762 17850511101522203474527633879666 डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा में सूने घर से करीब 6 लाख की चोरी, बर्थडे पार्टी के शोर का फायदा उठाने की आशंका
बिखरे पड़े घर में सामान

परिवार ससुराल गया था, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग

गया जी। शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित छोटकी नवादा इलाके में एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 6 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना 24 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित ने 26 जुलाई को डेल्हा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

image editor output image 1341751308 17850511452823673422458050879590 डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा में सूने घर से करीब 6 लाख की चोरी, बर्थडे पार्टी के शोर का फायदा उठाने की आशंका
छत पर लगे ग्रिल

पीड़ित विद्युत विभाग का कर्मचारी

पीड़ित विशाल कुमार, जो साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि घटना वाली रात वे अपने परिवार के साथ डेल्हा स्थित अपने ससुराल गए हुए थे। घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार में पति-पत्नी और उनकी बहन रहते हैं।

बर्थडे पार्टी और तेज डीजे का उठाया फायदा!

पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस रात चोरी हुई, उसी रात पड़ोस के एक घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी शोर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे किसी को भनक नहीं लगी। चोर छत पर लगे ग्रिल को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए।

क्या क्या चोरी हुए

image editor output image 1320510325 17850512005762457477220401810707 डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा में सूने घर से करीब 6 लाख की चोरी, बर्थडे पार्टी के शोर का फायदा उठाने की आशंका
बिखरे पड़े घर में सामान

सोने-चांदी के गहने, नकदी, लैपटॉप समेत कई सामान चोरी
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार चोर घर से सोने के आभूषण, चांदी के सामान, नकद रुपये, गैस सिलेंडर, लैपटॉप, पीतल के बर्तन, कपड़े और सर्दियों के वस्त्र लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

पड़ोसी पर जताया शक

पीड़ित ने अपने आवेदन में एक पड़ोसी पर संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अब आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी उठ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *