देवब्रत मंडल

गया शहर के धामिटोला मोहल्ले में स्थित लोहानी पेंट हाउस के गोदाम वाले बिल्डिंग में आग लग जाने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।
राहत टीम आग बुझाने का निरंतर प्रयास कर रही है म अग्निशमन विभाग के अधिकारी और राहत टीम मौके पर पहुंच गए हैं।आग बुझाने का काम कर रही है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है म कितने का नुकसान हुआ है इसका भी आंकलन नहीं किया जा सका है।
बताया गया कि दो मंजिले भवन में पेंट हाउस के गोदाम में आग लगी है। फायर स्टेशन से अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर लेकर पहुँच कर अपना काम कर रही है बताया जा रहा है पेंट गोदाम का मालिक मनोज कुमार लोहानी का है या उसके किसी भाई का गोदाम है। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है म खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी है।
