एएनएमएमसीएच में जारी गतिरोध के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्राध्यापक डॉ. एपी आनंद को मिला अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 750844510 17809807140337733690537489829871 एएनएमएमसीएच में जारी गतिरोध के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्राध्यापक डॉ. एपी आनंद को मिला अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार

गया, 9 जून 2026।

इन दिनों मगध प्रमंडल से सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर आंदोलन पर हैं। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। चिकित्सा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एएनएमएमसीएच), गया के पैथोलॉजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. आनंद प्रकाश आनंद को अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, डॉ. आनंद प्रकाश आनंद अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अगले आदेश तक एएनएमएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक पद का भी कार्यभार संभालेंगे। उन्हें अस्पताल के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधीक्षक के पद पर अतिरिक्त प्रभार संभालने के दौरान डॉ. आनंद प्रकाश आनंद संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष के प्रभार में नहीं रहेंगे। साथ ही पूर्व में जारी किसी भी विरोधाभासी आदेश को इस अधिसूचना के माध्यम से संशोधित माना जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।
इस नियुक्ति से एएनएमएमसीएच में जारी गतिरोध पर विराम लगने की उम्मीद की जा रही है। वहीं प्रशासनिक कार्यों में गति आने तथा अस्पताल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *