
टिकारी संवाददाता: भारत सरकार भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि विकास कुमार ने मंगलवार को पशु चिकित्सालय टिकारी का दौरा किया। इस क्रम में यंहा पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने कुमार को बताया कि यंहा पांच पद सृजित है। जिसमें एक कर्मचारी जिला में डिप्टेशन पर गए हैं। अप्रैल माह में कुल 121 पशु मरीज का इलाज किया गया है। जिसमें डायरिया, बुखार, चमोकन रोग एवं गर्भाधान से संबंधित पशु मरीज शामिल है। लेकिन अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध नही होने के कारण इलाज के बाद पशुपालक को दवा नहीं मिल पाता है। ओ०टी० की यंहा कोई व्यवस्था नहीं है और भवन की स्थिति जर्जर है। दौरे पर आए मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल की समस्याओं से संबंधित मामले को जिला, राज्य और भारत सरकार को अवगत कराते हुए समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा।