गया में फिर पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, 7740 बोतल जब्त, गया का तस्कर गिरफ्तार, थमने का नाम नहीं ले रहा तस्करी

Deobarat Mandal

12 चक्का ट्रक से लाई जा रही थी 7740 बोतल शराब, बाराचट्टी थाना क्षेत्र में छापेमारी

image editor output image217284294 17810092629209200489914756847586 गया में फिर पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, 7740 बोतल जब्त, गया का तस्कर गिरफ्तार, थमने का नाम नहीं ले रहा तस्करी
जब्त ट्रक, शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर व टीम

देवब्रत मंडल| गया
9 जून 2026

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से ही अन्य राज्यों से गया में शराब की तस्करी लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभी चेकपोस्ट पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

जानें क्या है पूरा मामला

सहायक आयुक्त उत्पाद, गया प्रिय रंजन के अनुसार, टाटा कंपनी के 12 चक्का ट्रक, रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01GP-4142 से अवैध विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए समेकित जांच चौकी डोभी, थाना बाराचट्टी, जिला गया में वाहन को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक से शराब बरामद हुई और एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ललन कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता लखन यादव, निवासी पिन्डरा खुर्द, थाना बहेरा, जिला गया के रूप में हुई है।

कितनी शराब जब्त

जब्त की गई अवैध विदेशी शराब की कुल मात्रा 1732.140 लीटर है। बोतलों की संख्या 7740 बताई गई है।

आगे की कार्रवाई

सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि अनुसंधान के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। शराबबंदी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पदाधिकारी रामप्रीति कुमार, दिलीप कुमार ऋषि, हलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, बंटी यादव के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।

स्मरण रहे कि कभी बंद नहीं हुई तस्करी

बिहार में 5 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बाद से झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों से गया में शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। डोभी चेकपोस्ट NH-2 पर होने के कारण तस्करों का मुख्य रूट बना हुआ है। पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार वाहनों की जांच कर कार्रवाई कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *