गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक दुष्कर्म कांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Deobarat Mandal

बेलागंज थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए, विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई

देवब्रत मंडल

image editor output image 107988176 1777821836875787250319988345236 गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक दुष्कर्म कांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

गया, 03 मई 2026: गया पुलिस ने एक गंभीर अपराध मामले में तेज कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में बेलागंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

घटना 1 मई को नेयामतपुर हाल्ट से जुड़ा

दिनांक 01 मई 2026 को सूचना मिली कि पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में एक युवती के साथ बेलागंज थाना क्षेत्र के नेयातापुर हॉल्ट के पास छेड़खानी की कोशिश की गई। ट्रेन में पुलिसिंग के कारण आरोपी उसे ट्रेन से उतारने में असफल रहे, लेकिन युवती के डर से नेवातापुर हॉल्ट पर उतरने के बाद घटना ने गंभीर रूप ले लिया।
बताया गया कि युवती के ट्रेन से उतरने के बाद दो युवक उसका पीछा करते हुए उसे जबरन रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बेलागंज थाना की पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए डॉग स्क्वॉड और FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
इस संबंध में बेलागंज थाना कांड संख्या 260/26, दिनांक 02.05.2026 को दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विशेष टीम का गठन:

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में तकनीकी शाखा, बेलागंज और चाकंद थाना की पुलिस को शामिल किया गया।
तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

आगे की कार्रवाई जारी:

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने गंभीर अपराध के मामले में तेजी से कार्रवाई कर कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *