देवब्रत मंडल

गया, 3 जून 2026। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीणा ने बुधवार को डीडीयू–मानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर ट्रैक संरक्षा, अनुरक्षण व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से लेकर मानपुर और गया जंक्शन तक विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
डीआरएम ने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन क्षेत्र में हावड़ा दिशा की ओर ट्रैक सेक्शन का निरीक्षण करते हुए प्वाइंट्स, रेल गेज तथा लंबे वेल्डेड रेल सेक्शनों की स्थिति का परीक्षण किया। साथ ही ट्रैक की ज्यामितीय स्थिति, अनुरक्षण कार्यों और संरक्षा मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थायी पथ निरीक्षक (पीडब्ल्यूआई), ट्रैकमैन और ट्रॉलीमैन सहित ट्रैक अनुरक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों से संवाद किया। ट्रैक निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग तथा संरक्षा प्रक्रियाओं के पालन की जानकारी ली गई। भीषण गर्मी को देखते हुए रेल पटरियों पर तापमान के प्रभाव से निपटने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का भी आकलन किया गया। डीआरएम ने कर्मचारियों को गर्मी के दौरान अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने मानपुर जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की स्वच्छता, ट्रेन संचालन व्यवस्था तथा यात्री प्रबंधन प्रणाली का जायजा लिया। स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अंतिम चरण में डीआरएम ने गया जंक्शन पहुंचकर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और परिचालनिक सुगमता से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के बीच यात्रियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
रेल अधिकारियों के अनुसार मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रैक सेक्शनों पर संरक्षा, अनुरक्षण और यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी एवं समीक्षा का अभियान लगातार जारी है, ताकि सुरक्षित और बेहतर रेल सेवाएं सुनिश्चित की जा
