गया जंक्शन पर एक व्यक्ति की मौत, एक रेलकर्मी की बाइक उनके कार्यालय के सामने से गायब, जांच शुरू

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1918862852 17854320958005739857106238414679 गया जंक्शन पर एक व्यक्ति की मौत, एक रेलकर्मी की बाइक उनके कार्यालय के सामने से गायब, जांच शुरू
इस कार्यालय के सामने से रेलकर्मी की बाइक गायब हुई

गया जंक्शन पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक रेलकर्मी की बाइक उनके कार्यालय के सामने से ही गायब हो गई। कथित बाइक चोरी की घटना की जानकारी रेल पुलिस को दे दी गई है वहीं प्लेटफॉर्म पर हुई व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि गया जंक्शन के रिज़र्वेशन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी विकास कुमार सिन्हा की बाइक उनके कार्यालय के सामने से ही गायब हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पीड़ित रेलकर्मी के गया जंक्शन से ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया गया है। जिसे लेकर वे बेहद परेशान हैं।

इधर, गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर एक व्यक्ति के मृत्यु की सूचना पर रेल थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी उम्र करीब 30-35 वर्ष के बीच बताई गई है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

बता दें कि गुरुवार को गया-पटना रेलखंड के चाकन्द स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत की सूचना पर गया रेल थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाही की। पूछे जाने पर रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक गायब होने के मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *