Blog

  • गया जी में “मुखिया जी” के सूने घर से लाखों की चोरी, गिरोह की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

    गया जी में “मुखिया जी” के सूने घर से लाखों की चोरी, गिरोह की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। रामशिला मोड़ स्थित एक चर्चित ‘मुखिया जी’ के सूने घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था।
    पीड़ित परिवार स्वर्गीय कैलाश मुखिया के नाम से इलाके में जाना जाता है। उनके पुत्र दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला बंद मिला। अंदर प्रवेश करने पर घर का नजारा देख परिवार के होश उड़ गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे।

    दिलीप सिंह के अनुसार बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के सभी कीमती गहने लेकर फरार हो गए, जबकि आर्टिफिशियल ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया गया। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इस बीच वारिशनगर मोहल्ले में भी चोरी की एक अन्य घटना सामने आई, जहां स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें कुछ जेवरात मिले हैं। बरामद गहनों की पहचान कराई जा रही है।

    बिखरे पड़े सामान

    दिलीप सिंह ने दावा किया कि बरामद गहनों में कुछ गहने उनके घर से चोरी हुए सामान से मेल खाते हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। हालांकि, पीड़ित परिवार ने उसकी स्पष्ट पहचान नहीं की है।
    पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों घटनाओं के पीछे किसी संगठित चोर गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की भी जांच कर रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

  • विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर: अभी फाइनल नहीं हुआ नक्शा, जिला प्रशासन ने दी सफाई, सुझावों के बाद ही बनेगा अंतिम नक्शा

    विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर: अभी फाइनल नहीं हुआ नक्शा, जिला प्रशासन ने दी सफाई, सुझावों के बाद ही बनेगा अंतिम नक्शा

    देवब्रत मंडल

    विष्णुपद मंदिर

    गया, 12 मई 2026
    विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर उठ रही आशंकाओं पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने कहा कि कॉरिडोर के नक्शे को अंतिम रूप जनता से मिले ज्ञापनों और सुझावों पर विचार करने के बाद ही दिया जाएगा।

    “अभी कोई सर्वे या चिन्हीकरण नहीं होगा”

    जिला प्रशासन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि वर्तमान समय में कॉरिडोर को लेकर कोई सर्वेक्षण या चिन्हीकरण नहीं किया जाएगा। लोगों से प्राप्त सभी ज्ञापनों और आवेदनों को समेकित करने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

    “परेशान न हों, नगर निगम-एसडीओ के सामने रखें बात”

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। नागरिक अपनी बात, आपत्ति या सुझाव नगर निगम और अनुमंडल पदाधिकारी सदर के समक्ष रख सकते हैं। सभी सुझावों को नक्शा तैयार करने में शामिल किया जाएगा।

    नक्शा अभी फाइनल नहीं

    जिला प्रशासन ने दोहराया कि विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का कोई नक्शा अभी फाइनल नहीं है। ज्ञापनों पर विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम नक्शा तैयार होगा। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

  • गयाजी में मत्स्य पालकों को मिले 13 थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स, डीएम ने किया वितरण, मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना: 19.50 लाख का अनुदान, ताजी मछली पहुंचेगी बाजार

    गयाजी में मत्स्य पालकों को मिले 13 थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स, डीएम ने किया वितरण, मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना: 19.50 लाख का अनुदान, ताजी मछली पहुंचेगी बाजार

    देवब्रत मंडल

    गया, 12 मई 2026
    गयाजी समाहरणालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 13 थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी गयाजी शशांक शुभंकर एवं उप मत्स्य निदेशक, मगध परिक्षेत्र ने लाभुकों को वाहन की चाबी सौंपी।

    ग्रामीण इलाकों से ताजी मछली पहुंचेगी शहर

    जिला पदाधिकारी ने बताया कि मछली का उत्पादन शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। आइस बॉक्स युक्त इन वाहनों से ताजी मछलियों को बाजार तक पहुंचाने में असुविधा कम होगी और उपभोक्ताओं को ताजी मछली मिल सकेगी।

    50% अनुदान, 3 लाख है एक वाहन की कीमत

    मगध परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक श्री विपिन ने बताया कि मत्स्य परिवहन वाहन वितरण योजना के तहत एक थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स की इकाई लागत 3 लाख रुपये है। इसमें 50% यानी 1.5 लाख रुपये अनुदान दिया गया है। 13 वाहनों के लिए कुल 19.50 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ।

    ऑनलाइन आवेदन से चुने गए लाभुक

    जिला मत्स्य पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों में से नियमानुसार लाभुकों का चयन किया गया। सभी लाभुक मत्स्य विपणन के कार्य में संलग्न हैं। चयनित लाभुकों ने वाहन क्रय हेतु एजेंसी का चयन स्वयं किया है और अनुदान की राशि संबंधित एजेंसी को दी जाएगी।

    ये रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सुशीला कुमारी, नागेन्द्र कुमार वर्मा, सुनील कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी मृणाल कुमार, राजीव कुमार, दानिश हुसैन के साथ कृषक उपेन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर चौधरी, अम्बिका केवट, राजकिशोर कुमार, संतोष कुमार, सुरज कुमार, राजेश केवट, विरेन्द्र मल्लाह, मो0 गुलाम सरवर, कौसर मियां, शम्भु चौधरी, जितेन्द्र कुमार एवं कामेश्वर चौधरी मौजूद रहे।

  • आईएमए की अच्छी पहल: बच्चों के लिए प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क टीकाकरण, आमजनों को राहत

    आईएमए की अच्छी पहल: बच्चों के लिए प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क टीकाकरण, आमजनों को राहत

    देवब्रत मंडल

    भारतीय चिकित्सा संघ, गया के प्रांगण में बच्चों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ डॉ विजय जैन एवं डॉ शिवबचन सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। केंद्र का उद्घाटन बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। यहां गया जी शहर एवं आसपास के आम जनमानस को इससे काफी राहत मिलेगी। निःशुल्क टीकाकरण केंद्र प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
    आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने बताया कि यह नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित किया जाएगा। इससे गया शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस पहल की शुरुआत की गई है। सिविल सर्जन कार्यालय के सहयोग से यह केंद्र शुरू हो सका है, जिसके लिए उन्होंने सिविल सर्जन गया एवं राजीव कुमार अम्बष्ट के प्रति आभार जताया। उद्घाटन समारोह में आईएमए गया शाखा के सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल, डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. एस. एस. जमा, डॉ. विनय कुमार सिंह सहित सिविल सर्जन कार्यालय के पारा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

  • गया में आयोजित हुई संगीत संध्या “स्वरांजलि”, स्व. पंडित रवि आचार्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    गया में आयोजित हुई संगीत संध्या “स्वरांजलि”, स्व. पंडित रवि आचार्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    देवब्रत मंडल

    गया। सांस्कृतिक संस्था श्री सुर सलिला गया जी ट्रस्ट द्वारा संगीतज्ञ स्वर्गीय पंडित रवि आचार्य की द्वितीय स्मरणांजलि के अवसर पर स्थानीय एक होटल में संगीत संध्या “स्वरांजलि” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं गणमान्य लोगों ने शामिल होकर स्व. आचार्य को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार चौधरी, रॉय मदन किशोर, उषा डालमिया, महेश गुपुत, डॉ. के.के. नारायण, पंडित राजन सिजुआर, हरिश्वर सिंह, अरुण आचार्या सहित स्व. रवि आचार्य के परिजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रिद्धि, पुत्र श्रीनिवास एवं वरद तथा पुत्री समृद्धि भी उपस्थित रहीं।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार चौधरी ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत अरुण आचार्या ने किया। उपस्थित अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने स्व. पंडित रवि आचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संगीत के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
    संगीत संध्या की शुरुआत गया निवासी प्रभाकर एवं दिवाकर कश्यप (बनारस घराना) के शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन से हुई, जिसने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कोलकाता के इमोन सरकार ने तबले पर संगत की, जबकि लखनऊ के विश्वविख्यात हारमोनियम वादक पंडित धर्मनाथ मिश्रा एवं तानपुरा पर जगजीत कौशिक ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
    इस अवसर पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय मंत्री एवं संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्व. पंडित रवि आचार्य ने संगीत साधना के माध्यम से समाज और संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
    कार्यक्रम में ट्रस्ट के संयोजक एवं गया घराना के सुप्रसिद्ध गायक पंडित राजन सिजुआर, अध्यक्ष प्रो. डॉ. के.के. नारायण, सचिव राजेश्वर सिंह, अनिल अग्रवाल, प्राण मित्तल, प्रिन्सी डॉयर, वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा, श्याम भंडारी, दिनेश मौआर, बच्चू लाल विट्ठल, धर्मेंद्र सिंह टिब्लू सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

  • विकास वैभव बने मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग भेजा गया

    विकास वैभव बने मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग भेजा गया

    न्यूज़ डेस्क

    पटना/गया। बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की है। जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध क्षेत्र, गया का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं वर्तमान आईजी मगध क्षेत्र क्षत्रनील सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) डॉ. कमल किशोर सिंह को एडीजी रेलवे, बिहार पटना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं एडीजी प्रोविजनिंग अजीताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
    इसी तरह एडीजी प्रशिक्षण संजय सिंह को बजट, अपील एवं कल्याण विभाग के साथ-साथ सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित लोढ़ा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार विभाग का एडीजी बनाया गया है, जबकि अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का दायित्व सौंपा गया है।
    सरकार द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था, तकनीकी आधुनिकीकरण और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मगध क्षेत्र में नए आईजी विकास वैभव की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे एवं आम लोगों के बीच भी चर्चा तेज है।

  • गया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 179 ग्रामीणों की हुई जांच, जाने माने चिकित्सकों ने दी सेवाएं

    गया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 179 ग्रामीणों की हुई जांच, जाने माने चिकित्सकों ने दी सेवाएं

    देवब्रत मंडल

    गया। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया शाखा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गया बोधि प्रोजेक्ट के तहत गया-महाबोधि पंचायत के चाकन्द गांव में रविवार 10 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 179 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेंदु विमल सहित कई चिकित्सकों ने भाग लेकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
    कार्यक्रम में डॉ. आर.एस..पी. सिंह, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. अशु कुमार, डॉ. रविकेश कुमार, डॉ. उदय गौतम, डॉ. शोभा कुमारी समेत अन्य चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं दीं।
    शिविर के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

  • गया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 179 ग्रामीणों की हुई जांच, जाने माने चिकित्सकों ने दी सेवाएं

    गया में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 179 ग्रामीणों की हुई जांच, जाने माने चिकित्सकों ने दी सेवाएं

    देवब्रत मंडल

    गया। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया शाखा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गया बोधि प्रोजेक्ट के तहत गया-महाबोधि पंचायत के चाकन्द गांव में रविवार 10 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 179 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेंदु विमल सहित कई चिकित्सकों ने भाग लेकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
    कार्यक्रम में डॉ. एस.के.पी. सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. अशु कुमार, डॉ. रविकेश कुमार, डॉ. उदय गौतम, डॉ. शोभा कुमारी समेत अन्य चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं दीं।
    शिविर के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

  • गया के शुभम ने रचा इतिहास: भारतीय वन सेवा में 58वीं रैंक, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

    गया के शुभम ने रचा इतिहास: भारतीय वन सेवा में 58वीं रैंक, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

    सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे ने मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता, जिले में खुशी की लहर

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के प्रतिभाशाली युवा शुभम ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 58वीं रैंक प्राप्त की है। भारतीय वन सेवा में चयनित होकर शुभम ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गया जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिलेभर में खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल है।
    शुभम, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक मुन्ना कुमार सिंह के सुपुत्र हैं। मुन्ना कुमार सिंह अग्रवाल हाई स्कूल में वर्षों तक शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे और अपने अनुशासन, संस्कार तथा मार्गदर्शन के लिए जाने जाते रहे हैं। बताया जाता है कि शुभम की सफलता के पीछे उनके पिता के आदर्श संस्कार और निरंतर प्रेरणा की अहम भूमिका रही।
    शुभम की शैक्षणिक यात्रा भी बेहद प्रेरणादायक रही है। उन्होंने आईआईटी भुवनेश्वर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने भारत पेट्रोलियम में करीब दो वर्षों तक कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर भारतीय वन सेवा की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत के दम पर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
    शुभम के बड़े भाई सौरभ ने आईएसएम धनबाद से बीटेक तथा आईआईएम रांची से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। तैयारी के दौरान सौरभ ने शुभम का हर कदम पर मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। दोनों भाइयों की मेहनत, संघर्ष और पारिवारिक संस्कार आज जिले के युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं।
    शुभम की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और परिवार का साथ मिले, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। आज गया के युवा शुभम की सफलता से प्रेरणा ले रहे हैं और उन्हें जिले का गौरव मान रहे हैं।
    इस उपलब्धि पर राजेंद्र वर्मा, भोला त्रिपाठी, रणधीर शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, राहुल कुमार (जिला खेल पदाधिकारी, पाकुड़), संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, संजीत कुमार, चंद्र भूषण तिवारी, कमलेश कुमार और अंजनी कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    सभी ने विश्वास जताया कि शुभम अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रतिभा के बल पर भारतीय वन सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।