पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, गया जंक्शन पर मौत, रेलकर्मी ने दिया सीपीआर

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image2132954945 17855822798862141793243764581991 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, गया जंक्शन पर मौत, रेलकर्मी ने दिया सीपीआर
पार्सल कार्यालय के भवन में मृतक का शव

गया जी:आनंद विहार से पुरी जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की शनिवार को गया जंक्शन पर मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर रेलकर्मी द्वारा सीपीआर देने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।जानकारी के अनुसार कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद गया जंक्शन पर ड्यूटी पर तैनात आउटडोर पीए संजीत कुमार सिंह ने तुरंत गया रेल अनुमंडल अस्पताल को जानकारी दी। ट्रेन जब दोपहर 12:38 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर पहुंची तो यात्रियों और आरपीएफ की मदद से बीमार यात्री को गार्ड ब्रेक से सटे जनरल कोच संख्या 240275 से बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। पीए संजीत कुमार ने यात्री की जान बचाने के लिए तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। इसके बाद पहुंचे चिकित्सक डॉ. रवि शंकर पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वजह से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब 12 मिनट की देरी से दोपहर 12:55 बजे गया जंक्शन से खुल सकी।
रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि मृतक के पॉकेट से मिले आईडी कार्ड के अनुसार उसका नाम फ्रांसिस है और उम्र करीब 31 वर्ष है। आईडी कार्ड बंगलूर की एक कंपनी का है। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि मृतक उड़ीसा का रहने वाला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *