बागेश्वरी गुमटी आरओबी परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, भवनों के होने लगे मूल्यांकन

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1270262465 17855907686472545998268743258301 बागेश्वरी गुमटी आरओबी परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, भवनों के होने लगे मूल्यांकन
भवन निर्माण विभाग के एसडीईओ एवं पुल निगम के अभियंता व स्थानीय लोग


गया। बागेश्वरी गुमटी के पास निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। एक ओर जहां निर्माण स्थल पर करीब एक दर्जन पिलरों का फाउंडेशन तैयार किया जा चुका है, वहीं दूसरी ओर परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
शनिवार (01 अगस्त) को भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अधिग्रहण की जद में आने वाले भवनों की मापी का कार्य शुरू किया। बागेश्वरी रोड स्थित कई मकानों और बाउंड्री वॉल का विस्तृत सर्वेक्षण कर उनका मूल्यांकन किया गया। टीम ने सड़क के मध्य बिंदु को आधार मानते हुए पूर्व और पश्चिम दिशा में स्थित सभी निर्माणों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया।


इधर, गया जिला भू-अर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हितबद्ध रैयतों द्वारा दर्ज कराई गई अधिकांश आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की अगली प्रशासनिक कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस महत्वाकांक्षी आरओबी परियोजना की आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी थी, जबकि भूमि पूजन का शुभारंभ बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया था।
वर्तमान में जिस गति से निर्माण और भूमि अधिग्रहण का कार्य आगे बढ़ रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएगी। आरओबी के निर्माण के बाद बागेश्वरी गुमटी पर वर्षों से लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यह परियोजना गया शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ शहर के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

image editor output image1213927684 17855908210768515370718828696008 बागेश्वरी गुमटी आरओबी परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, भवनों के होने लगे मूल्यांकन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *