देवब्रत मंडल

गया, 01 मई 2026 (शुक्रवार): पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में रेल संचालन की सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने 30 अप्रैल और 01 मई की दरम्यानी रात डीडीयू–गया रेलखंड पर औचक रात्रिकालीन निरीक्षण किया।
महाबोधि एक्सप्रेस से फुटप्लेट निरीक्षण

निरीक्षण की शुरुआत रात करीब 23:20 बजे ट्रेन संख्या 12398 नई दिल्ली–गया महाबोधि एक्सप्रेस के इंजन के केबिन से की गई।
डीडीयू जंक्शन से गया जंक्शन तक किए गए इस फुटप्लेट निरीक्षण में निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
-सिग्नलों की दृश्यता और उनके अनुपालन
-लोको पायलट द्वारा कॉल-आउट प्रक्रिया
-ट्रैक की स्थिति और ओवरहेड उपकरण (OHE)
-स्टेशन और लेवल क्रॉसिंग पर सिग्नल एक्सचेंज
-क्रू की सतर्कता और आपसी समन्वय
-“ऑलराइट” सिग्नल का आदान-प्रदान
-गति सीमा और गश्ती व्यवस्था का पालन
गय

गया जंक्शन पर विकास कार्यों की समीक्षा
01 मई की सुबह गया जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
विशेष रूप से:
-लाइन नंबर 1 पर लिए गए ब्लॉक की स्थिति
-कार्य की प्रगति और गुणवत्ता
कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन
-मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों।
भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधा पर फोकस
निरीक्षण के दौरान गया जंक्शन पर यात्री आवागमन व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया गया।
-खासकर प्लेटफार्म संख्या 2/3 जैसे संकरे प्लेटफार्मों पर:
-भीड़ नियंत्रण के लिए सतत निगरानी
-जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
-सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश
⚡ वंदे भारत एक्सप्रेस से वापसी निरीक्षण
वापसी में मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेन संख्या 20887 रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से सुबह करीब 09:50 बजे गया से डीडीयू तक पुनः फुटप्लेट निरीक्षण किया। ये औचक निरीक्षण दर्शाता है कि रेलवे प्रशासन सुरक्षा और यात्री सुविधा को लेकर गंभीर है। लगातार निगरानी और सुधारात्मक कदमों से यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और बेहतर रेल सेवाएं देने की दिशा में काम जारी है।
