देवब्रत मंडल

गया-पटना रेलखंड पर गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना की सूचना मिलते ही गया रेल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को बरामद किया।
गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि चंदौती थाना की सूचना पर टीम को घटनास्थल भेजा गया। शव को बरामद किया गया है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद उसकी पहचान के शव को नियमानुसार सुरक्षित रखा जाएगा। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई इनकी पहचान कर सकते तो इसकी सूचना गया रेल थाना को दे सकते हैं।
