देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेल, मंडल धनबाद के आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग टाउन ने रेलवे संपत्ति चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। रविवार रात IBS में चोरी करते 4 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले 2 रिसीवर को भी पकड़ा गया।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
दिनांक 27.07.2026 की रात 21:41 बजे नियंत्रण कक्ष और सिग्नल स्टाफ से सूचना मिली कि बेस स्टेशन के पास स्थित IBS में कुछ लोग आपराधिक गतिविधि कर रहे हैं। सूचना पर निरीक्षक बाल गंगाधर और निरीक्षक प्रभारी CIB अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके पर 2 अभियुक्तों को 5 किलो कटा हुआ कॉपर केबल के साथ पकड़ा गया। जबकि 2 अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। तकनीकी सहायता से बाद में उन्हें भी रेल लाइन के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- बजरंगी तुरिया – उम्र 26, पिता राजकुमार तुरिया, निवासी गुरपा, गया
- रोहित कुमार – उम्र 18, पिता विजय चौहान, निवासी जोधन बीघा, शेखपुरा
- विकास कुमार राम – उम्र 25, पिता मनोज कुमार राम, निवासी हीरोडीह, गिरिडीह
- वीरेंद्र कुमार तुरी – उम्र 22, पिता रामदेव तुरी, निवासी मांगोडीह, नवादा
रिसीवर गिरफ्तार, एक फरार
पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी का सामान वजीरगंज, गया के कबाड़ियों को बेचा जाता था।
रिसीवर के रूप में गिरफ्तार:
- अजय कुमार कसेरा – उम्र 46, निवासी केनर, वजीरगंज, गया
- राजू कुमार – उम्र 38, निवासी केनर चट्टी, वजीरगंज, गया
फरार: गौरी शंकर – निवासी कुम्हरार टोली, अगमकुआं, पटना
क्या-क्या बरामद हुआ?
टीम ने कुल लगभग 37 किलो तांबे की तार और पत्तियां बरामद की। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 55,500 रुपये है।
साथ ही इंटरलॉकिंग चाबी, गैती, कुल्हाड़ी, हेक्सा ब्लेड, पेचकस, वायर कटर जैसे उपकरण भी मिले।
बड़ा नेटवर्क, कई कांडों का उद्भेदन
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पूर्व मध्य रेल के 10 से अधिक आरपीएफ पोस्ट में चोरी की है। उनका नेटवर्क पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडल में सक्रिय था।
इस आधार पर RPF पोस्ट हजारीबाग टाउन में मुकदमा संख्या 08/26, दिनांक 28/7/26, धारा 3 RP(UP) एक्ट दर्ज किया गया। साथ ही पहले दर्ज कांड संख्या 02/2026 से 07/2026 तक का भी उद्भेदन कर लिया गया।
आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग टाउन के प्रभारी निरीक्षक सबइंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि इस कार्रवाई में धनबाद मंडल के CIB इंस्पेक्टर के साथ DDU, दानापुर, सोनपुर और समस्तीपुर मंडल के CIB इंस्पेक्टर भी शामिल थे। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से रेल क्षेत्र में हो रही रेलवे संपत्ति की चोरी पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। गिरोह के कुछ और सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया गया है।
छापेमारी टीम में शामिल थे:
सीआईबी निरीक्षक अरविंद कुमार राम, उपनिरीक्षक बाल गंगाधर, उपनिरीक्षक अमित कुमार, सहायक उप निरीक्षक एस के तिवारी, प्रधान आरक्षी अनिल कुमार सिंह, तनवीर खान, फूलचंद महतो, विकास कुमार, संजय बारा, आरक्षी राजकुमार साव, सहजाद आलम।
