देवब्रत मंडल

गया। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय से पहुंची विजिलेंस टीम ने बुधवार को गया रेलवे स्टेशन पर व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने डेल्हा साइड स्थित अराइवल और डिपार्चर बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण किया।
जांच के क्रम में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए इस्तेमाल किए गए सामग्रियों की भी जांच की गई। विजिलेंस टीम ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं।
अचानक हुई इस कार्रवाई से रेलवे अधिकारियों और संबंधित कर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने गया जंक्शन के साथ-साथ आसपास चल रहे अन्य निर्माण और विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी की गई है। फिलहाल विजिलेंस टीम की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
इधर, निर्माण कार्य से जुड़े एक अभियंता ने बताया कि गया जंक्शन के बिल्डिंग के निर्माण कार्य का आधे से अधिक के कार्य पूरे हो चुके थे लेकिन एक बार भी निगरानी की टीम रूटीन जांच के लिए नहीं आई थी। ऐसे में यह रूटीन जांच थी। विजिलेंस टीम में विकास कुमार और संजय वर्मा
