गया में अल सुबह अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में हड़कंप

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image439698423 17763111342084215067423348424498 गया में अल सुबह अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में हड़कंप

गया, 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार): जिले में अवैध उत्खनन और बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने गुरुवार की अल सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है।

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबह करीब 4:00 बजे बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने किया। उनके साथ चंदौती थाना, मेन थाना और पाई बिगहा थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही।

11 ट्रैक्टर एवं ट्रॉली मौके पर जब्त

छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन में संलिप्त कुल 11 ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को मौके से जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे तत्वों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
प्रशासन के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बालू माफियाओं में हड़कंप

इस सख्त अभियान के बाद क्षेत्र में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

image editor output image438774902 17763111687106895276511629905175 गया में अल सुबह अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में हड़कंप
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *