ड्रेनेज सफाई के दौरान टूटा बिजली का केबल, विद्युत आपूर्ति ठप, स्टॉल संचालक परेशान, कोई नहीं ले रहे सुध

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1365989863 17774541906867352998276708219894 ड्रेनेज सफाई के दौरान टूटा बिजली का केबल, विद्युत आपूर्ति ठप, स्टॉल संचालक परेशान, कोई नहीं ले रहे सुध

गया जंक्शन पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान जेसीबी से विद्युत आपूर्ति करने वाले केबल के टूट जाने से रेलवे के द्वारा संचालित एक स्टॉल(दुकान) व भारत सेवाश्रम के कार्यालय की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। जिसके कारण परेशानी उत्पन्न हो गई है।

image editor output image590801875 17774542193796917261596064371843 ड्रेनेज सफाई के दौरान टूटा बिजली का केबल, विद्युत आपूर्ति ठप, स्टॉल संचालक परेशान, कोई नहीं ले रहे सुध
इस भवन में बिजली आपूर्ति ठप

गया जंक्शन के बाहरी परिसर में तिलकुट एवं चाय की एक दुकान(स्टॉल) है। वहीं इसी के सटे इसी बिल्डिंग में भारत सेवाश्रम संघ का कार्यालय भी संचालित हो रहा है। इन दोनों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था रेल द्वारा प्रदान की गई है।

बताया गया कि जेसीबी द्वारा कराए जा रहे ड्रैनेज की सफाई के कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति का केबल टूट गया है जिसके फलस्वरूप आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी के कारण जहां दुकानदार को परेशानी हो रही है, वही भारत सेवाश्रम संघ के कार्यालय में आ रहे तीर्थयात्रियों को गर्मी के कारण परेशानी हो रही है।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित वाणिज्य विभाग के स्थानीय पर्यवेक्षक(सीएसजी) एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी को दी जा चुकी है। उन्हें कई बार अपनी परेशानियों से अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुध लेना उचित नहीं समझ रहे हैं। केवल आश्वासन मिल रहा है।

इधर, केसीपीएल से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि हमारा काम पुराने शौचालय भवन को तोड़ना था, जो एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। बुधवार को ड्रैनेज साफ करने का कार्य दूसरे लोग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इतना कहा कि जेसीबी केसीपीएल की है लेकिन कार्य दूसरे के द्वारा कराया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *