गयाजी में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार: डुमरी नाला से भरमार बंदूक, AK-47 के कारतूस और डेटोनेटर बरामद

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल


47वीं बटालियन CRPF व लुटुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चट्टानों के बीच छिपाकर रखे थे हथियार-विस्फोटक

image editor output image 519701651 17816029653849116555485422177491 गयाजी में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार: डुमरी नाला से भरमार बंदूक, AK-47 के कारतूस और डेटोनेटर बरामद

गयाजी, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 47वीं बटालियन CRPF एवं लुटुआ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरी नाला के पास जंगल में चट्टानों के बीच छिपाकर रखे गए हथियार, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

सुबह 7:35 बजे हुई कार्रवाई

डी/47 बटालियन CRPF की टीम ने सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व तथा कमांडेंट अवधेश कुमार के पर्यवेक्षण में लुटुआ थाना पुलिस के साथ विशेष क्षेत्र प्रभुत्व (SADO) अभियान चलाया।

सोनदाहा कैंप से करीब 4.5 किमी पश्चिम और डुमरी गांव से 1.5 किमी पश्चिम स्थित डुमरी नाला के समीप सुबह लगभग 7:35 बजे यह बरामदगी हुई।

image editor output image 518778130 1781603066674780250841866043396 गयाजी में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार: डुमरी नाला से भरमार बंदूक, AK-47 के कारतूस और डेटोनेटर बरामद

डॉग स्क्वाड और BDDS की अहम भूमिका

इस अभियान में 47वीं बटालियन CRPF के डॉग स्क्वाड तथा बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता (BDDS) की भूमिका महत्वपूर्ण रही। संयुक्त टीम ने क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान संदिग्ध स्थान से सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद

बरामद सामग्री की सूची:

  1. एक भरमार बंदूक
  2. AK-47 के पांच जीवित कारतूस और एक खाली खोखा
  3. SLR के दो जीवित कारतूस और एक खाली खोखा
  4. एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
  5. 12 वोल्ट की एक बैटरी
  6. SLR पुल-थ्रू के पांच टुकड़े
  7. लगभग 20 मीटर इलेक्ट्रिक तार

इलाके में सघन तलाशी जारी

CRPF अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद आसपास के जंगल क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, “यह सफलता नक्सलियों की योजनाओं को विफल करने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” किसी भी संदिग्ध गतिविधि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *