देवब्रत मंडल

गया जी: पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन के बुकिंग सुपरवाइजर अख्तर हुसैन को शनिवार 02 अगस्त को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि डीडीयू मंडल के एसीएम बिजेंद्र कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन बुकिंग सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह ने किया।

बिना शिकायत के पूरी की 23 साल की सेवा
इस मौके पर एसीएम बिजेंद्र कुमार ने अख्तर हुसैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके बेहतर व सुखमय जीवन की कामना की। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह एआईआरएफ के केंद्रीय समिति सदस्य एवं गया जंक्शन के एसएस मिथलेश कुमार ने कहा कि वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करना चुनौती भरा होता है। उन्होंने कहा, “श्री अख्तर का बिना किसी यात्री एवं विभागीय शिकायत के सेवानिवृत्त होना एक बड़ी उपलब्धि है। आज के तनाव भरे जीवन में यह बहुत बड़ी बात है।”
ईसीआरकेयू गया शाखा सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि यूनियन की मदद की जरूरत पड़ी तो वे हमेशा सेवा में तैयार रहेंगे।

सेवानिवृत्त कर्मी ने जताया आभार
इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी एवं उनकी पत्नी को बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अख्तर हुसैन ने कहा, “अपनी 23 साल की सेवा में मैंने किसी को नाराज नहीं किया। यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।”
उपस्थित रहे लोग
कार्यक्रम में वाणिज्य पर्यवेक्षक सामान्य शैलेश कुमार, वाणिज्य विभाग के लगभग सभी कार्यालयों के पर्यवेक्षक, सीटीआई, आरपीएफ, जीआरपी समेत अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन चीफ बुकिंग सुपरवाइजर रंजीत कुमार ने किया। विदाई समारोह के आयोजन में बुकिंग पर्यवेक्षक अजय सिंह, रामजी सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही।
