कोलकाता में “कोज़ी कैप्चर 26” फोटो प्रदर्शनी का आयोजन, गया के रूपक सिन्हा की बोधगया तस्वीर को मिली विशेष सराहना

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1782375921 17856654365755450482561105085294 कोलकाता में "कोज़ी कैप्चर 26" फोटो प्रदर्शनी का आयोजन, गया के रूपक सिन्हा की बोधगया तस्वीर को मिली विशेष सराहना

गयाजी। कोलकाता के नज़रुल हक़ आर्ट गैलरी में सांस्कृतिक संस्था फोटोहोलिक  द्वारा 1-2 अगस्त 2026 को दो दिवसीय अखिल भारतीय फोटो प्रदर्शनी सह फोटोग्राफी प्रतियोगिता “कोज़ी कैप्चर ’26” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों छायाकारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता और प्रदर्शनी के लिए चुनिंदा तस्वीरों का चयन किया गया। इस दौरान गया जी, बिहार के वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा की बोधगया से जुड़ी तस्वीरों को विशेष रूप से आमंत्रित कर प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों और कला प्रेमियों ने खूब सराहा।

image editor output image 1780528879 17856654661423112034091251350263 कोलकाता में "कोज़ी कैप्चर 26" फोटो प्रदर्शनी का आयोजन, गया के रूपक सिन्हा की बोधगया तस्वीर को मिली विशेष सराहना

कलाप्रेमियों की रही भारी भीड़
कार्यक्रम का उद्घाटन सुप्रसिद्ध छायाकार सुमन डे, सौम्या शंकर घोषाल और शौनक बैनर्जी की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों फोटोग्राफी प्रेमी मौजूद थे।

फोटोहोलिक के संयोजक अभिषेक चक्रवर्ती, मोमिता बसाक और सौरव सरकार ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदर्शनी की खास बातें
प्रदर्शनी में प्रकृति, पर्यटन, पोट्रेट, कलर, मोनोक्रोम के साथ-साथ मोबाइल से खींची गई एक से बढ़कर एक बेहतरीन तस्वीरें शामिल थीं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में चुनी गई तस्वीरों के विजेताओं के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

फोटोहोलिक के संयोजक अभिषेक और मोमिता ने कहा कि इस तरह के मंच से देशभर के फोटोग्राफरों को अपनी कला दिखाने और सीखने का अवसर मिलता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *