गया में फिर पकड़ी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब, 3720 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नहीं थम रहा सिलसिला

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1204169138 17860196019418944351828795128132 गया में फिर पकड़ी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब, 3720 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नहीं थम रहा सिलसिला


गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब माफिया लगातार नए-नए तरीकों से अवैध शराब की खेप राज्य में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। गया जिले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन के अनुसार, समेकित जांच चौकी डोभी (थाना- बाराचट्टी, जिला गया) में वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन (संख्या JH-09BE-9848) से अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आयुक्त के अनुसार जब्त शराब की कुल मात्रा 1148.400 लीटर (3720 बोतल) है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (22 वर्ष) एवं लकी कुमार यादव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों झारखंड के बोकारो जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
पूछताछ के बाद शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इस खेप के गंतव्य का पता लगाने में जुट गई है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।
इस कार्रवाई को मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार पकड़ी जा रही बड़ी खेपें इस बात का संकेत हैं कि शराब माफिया अब भी सक्रिय हैं और विभिन्न राज्यों से अवैध शराब की आपूर्ति का प्रयास जारी है। पुलिस और मद्यनिषेध विभाग लगातार अभियान चलाकर ऐसे तस्करों पर शिकंजा कस रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *