गया केंद्रीय कारा में आधी रात छापेमारी, विभिन्न वार्डों एवं बैरकों की ली गई तलाशी

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image568781142 1776395723979337962410139905671 गया केंद्रीय कारा में आधी रात छापेमारी, विभिन्न वार्डों एवं बैरकों की ली गई तलाशी
छापेमारी करने पहुँची टीम


गया। दिनांक 16 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि करीब 11:55 बजे जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा केंद्रीय कारा, गया में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने किया।
छापेमारी में प्रोबेशनर पुलिस पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), SDPO-01, SDPO-02 सहित आसपास के थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल रहे। देर रात चले इस अभियान के दौरान जेल परिसर के विभिन्न वार्डों एवं बैरकों की गहन तलाशी ली गई।
अचानक हुई इस कार्रवाई से कारा परिसर में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया।
फिलहाल छापेमारी से संबंधित बरामदगी एवं अन्य विवरण की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *