देवब्रत मंडल

चलती ट्रेन हो या रुकी हुई। कोच में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि यात्रियों के सामान लेकर भाग जा रहे हैं और अपराधी पकड़ से दूर हैं। हालांकि कुछ दिन पहले गया जीआरपी और आरपीएफ ने इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा कर चुकी है। कई लोग पकड़े गए हैं लेकिन बावजूद अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं।
ताजा घटनाक्रम यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर रुकी हुई आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस के एक यात्री का बैग झपट कर अपराधी भागने में कामयाब रहा।
पीड़ित रेल यात्री विकास सदानी ने अपने X (ट्विटर हैंडल) पर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। यात्री विकास सदानी का कहना है कि उनके बैग अपराधी उनकी आंखों के सामने लेकर भाग गए। जिसकी सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोग उनसे ट्रेन में संपर्क कर उनकी शिकायत को सुना है।
विकास सदानी ट्रेन नंबर 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस के कोच संख्या A-1 के बर्थ संख्या 17 पर मथुरा से कोलकाता जा रहे थे।
यह ट्रेन गया जंक्शन पर 14 जून को 02:01 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर ठहरी थी और 02:14 बजे खुली। इस बीच गया जंक्शन पर सक्रिय अपराधी ने विकास सदानी नामक यात्री का बैग लेकर भाग गया। विकास सदानी के X हैंडल(सोशल मीडिया) पर शिकायत वायरल हो रहा है।
पीड़ित के अनुसार खबर लिखे जाने तक वे सफर कर ही रहे हैं। अपने साथ हुई चोरी की घटना को लेकर कोलकाता पहुंचने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। उनके बैग में रुपये के अलावा जरूरी कागजत आदि थे।
बता दें कि अप्रैल और मई महीने में भी यात्रियों के साथ चोरी, पॉकेटमारी , छिनतई आदि जैसी आपराधिक घटनाएं प्रतिवेदित हुई है। कुछ मामले तो काफी चर्चा में रहा। जैसे श्वेता शर्मा, पुष्पा देवी आदि कई महिला और पुरुष यात्रियों के साथ हुई आपराधिक घटना को लेकर गया रेल पुलिस और आरपीएफ को काफी फजीहत उठानी पड़ी।
