Blog

  • गया जी: वार्ड 12 की मिर्चइया गली में 2 महीने से अधूरा पड़ा नाली निर्माण, खुली नाली बनी मुसीबत, डेंगू का खतरा

    गया जी: वार्ड 12 की मिर्चइया गली में 2 महीने से अधूरा पड़ा नाली निर्माण, खुली नाली बनी मुसीबत, डेंगू का खतरा

    पुरानी नाली तोड़कर छोड़ दी, दो बाइक गिर चुकीं, ठेकेदार गायब, अधिकारियों की चुप्पी से वार्ड पार्षद ने जताया दर्द

    गया, 16 जून 2026। देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम के वार्ड नंबर 12 की मिर्चइया गली में नाली निर्माण का काम दो महीने से अधर में लटका है। काम आधा-अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

    2 महीने में आधा भी काम नहीं

    स्थानीय लोगों के अनुसार नाली का काम शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक आधे से भी कम काम हुआ है। ठेकेदार ने पुरानी नाली तोड़कर उसे खुला ही छोड़ दिया है।

    खुली नाली से 5 बड़ी समस्याएं:

    1. डेंगू-मलेरिया का खतरा: खुले नाले में मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का डर लोगों को सता रहा है।
    2. दुर्घटनाएं: हाल ही में दो बाइक फिसलकर नाली में गिर गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
    3. आवाजाही ठप: मोहल्ले में किसी का कार्यक्रम करना मुश्किल हो गया है।
    4. बदबू और गंदगी: खुले नाले से बदबू और कचरा पूरे इलाके में फैल रहा है।
    5. बच्चों-बुजुर्गों को खतरा: रात में खुले नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।

    वार्ड पार्षद का दर्द: ‘अधिकारी चुप, ठेकेदार गायब’

    वार्ड पार्षद ने अधिकारियों की शिथिलता पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है, “अधिकारी को बार-बार बोलने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं ली जा रही है। ठेकेदार खुद बहुत दिनों से गायब है।”

    उन्होंने सवाल उठाया, “अगर आगे कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

    जनता की मांग: काम जल्द पूरा हो

    मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि काम को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

    बारिश का मौसम नजदीक है। ऐसे में खुली नाली से जलजमाव और बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को तुरंत संज्ञान लेकर ठेकेदार पर कार्रवाई करनी चाहिए और काम पूरा कराना चाहिए।

  • गया जंक्शन पर फिर पकड़ा गया टिकट दलाल, यात्रियों से अतिरिक्त वसूली कर बेचता था टिकट

    गया जंक्शन पर फिर पकड़ा गया टिकट दलाल, यात्रियों से अतिरिक्त वसूली कर बेचता था टिकट

    देवब्रत मंडल

    गया। रेलवे यात्रियों को तत्काल टिकट के नाम पर ठगी और कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया जंक्शन पर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से ₹5,415 मूल्य के दो तत्काल आरक्षित टिकट बरामद किए गए हैं, जिन्हें वह अधिक कीमत पर बेचने की फिराक में था। इसके पहले भी उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने एक टिकट दलाल को पकड़ा था लेकिन बहुत जल्द ही उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके तार स्टेशन रोड स्थित एक ट्रेवल एजेंसी से जुड़े हुए बताए जाते हैं।
    इधर, गिरफ्तार दलाल ने पूछताछ में अपनी पहचान अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक निवासी मोहम्मद गुलफान के रूप में बताई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो तत्काल आरक्षित रेल टिकट बरामद हुए। इनमें पटना से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा दानापुर से नेल्लोर जाने वाले टिकट शामिल हैं, जिनका कुल मूल्य ₹5,415 है।
    आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद यात्रियों से टिकट बुक कराने के नाम पर ऑर्डर लेता था और टिकट की वास्तविक कीमत से करीब ₹1,000 अतिरिक्त वसूलकर उन्हें बेचता था। इस अवैध धंधे से वह आर्थिक लाभ कमा रहा था। इस मामले में आरपीएफ पोस्ट गया में कांड संख्या 1876/2026 दर्ज कर रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • दिवंगत वरीय अधिवक्ता मानिक चन्द गुप्ता और शाहिद अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन

    दिवंगत वरीय अधिवक्ता मानिक चन्द गुप्ता और शाहिद अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन

    अध्यक्ष एस. कैसर शरफुद्दीन की अध्यक्षता में हुई सभा, सैकड़ों अधिवक्ता हुए शामिल

    देवब्रत मंडल

    गया, 15 जून 2026। गया बार एसोसिएशन, गया जी में आज दो दिवंगत वरीय अधिवक्ताओं की याद में शोक सभा आयोजित की गई। स्व. मानिक चन्द गुप्ता एवं स्व. एस. शाहिद अशरफ को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    अध्यक्ष कैसर शरफुद्दीन ने की अध्यक्षता

    शोक सभा की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह अध्यक्ष एस. कैसर शरफुद्दीन ने की। उन्होंने दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के योगदान को याद करते हुए बार परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।

    ये अधिवक्ता रहे मौजूद

    शोक सभा में प्रभारी सचिव नन्द किशोर प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, शशि भूषण मालवीय, संयुक्त सचिव डॉ. सुनील कुमार, पूर्व सचिव अनिल कुमार मौजूद रहे।

    इसके अलावा शिव शंकर प्रसाद, संजीव कुमार, ब्रज बिहारी प्रसाद सिन्हा, मोहम्मद यहिया, लोक अभियोजक बागेश कुमार, सिन्धु भूषण ओझा, पूर्व लोक अभियोजक सरताज अली खाँ, रजनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, शशि शेखर, अम्बुज कुमार सिन्हा, एजाज अहमद खाँन समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने शोक सभा में उपस्थित होकर दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    वक्ताओं ने दोनों वरीय अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व और विधि क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। गया बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

  • क्रेटा कार से 686 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; शराब माफियाओं पर नकेल के लिए ठोस रणनीति की जरूरत

    क्रेटा कार से 686 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; शराब माफियाओं पर नकेल के लिए ठोस रणनीति की जरूरत

    देवब्रत मंडल

    गया। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद गया जिले में शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिले के विभिन्न इलाकों से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद हो रही है, जो यह संकेत देता है कि शराब माफिया लगातार नए-नए तरीके अपनाकर बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति कर रहे हैं। ऐसे में शराब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि एक स्पष्ट और कारगर नीति की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।
    इसी क्रम में उत्पाद थाना, शेरघाटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभी थाना क्षेत्र के घटेरिया मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन (हुंडई क्रेटा) से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
    गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोलू पाण्डेय (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या-04 का निवासी बताया गया है।
    उत्पाद विभाग के अनुसार, क्रेटा कार से कुल 686 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 402.500 लीटर है। मामले में जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अनुसंधान के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।
    छापेमारी दल में अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी एवं अनिल कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

    बढ़ रही है चुनौती


    गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी गया जिले में लगातार शराब की खेप पकड़ी जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारी इस बात से भली-भांति अवगत हैं कि शराब पड़ोसी राज्यों की सीमाएं पार कर बिहार में प्रवेश कर रही है। चाहे रेलमार्ग हो या सड़क मार्ग, दोनों रास्तों से शराब की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं।
    विशेषज्ञों का मानना है कि केवल बरामदगी और गिरफ्तारी से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। अंतरराज्यीय समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी, खुफिया तंत्र को मजबूत करने तथा परिवहन मार्गों पर तकनीकी निगरानी जैसी प्रभावी रणनीतियों के जरिए ही शराब माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सकता है।
    फिलहाल, उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बरामदगियां यह भी दर्शाती हैं कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए अभी और सख्त एवं सुनियोजित कदम उठाने की जरूरत है।

  • सम्राट चौधरी के गया दौरे से पहले बागेश्वरी ROB पर सवाल: 100 करोड़ मंजूर, टेंडर पूरा, बेस कैंप तैयार… फिर भी धरातल पर काम ‘शून्य’

    सम्राट चौधरी के गया दौरे से पहले बागेश्वरी ROB पर सवाल: 100 करोड़ मंजूर, टेंडर पूरा, बेस कैंप तैयार… फिर भी धरातल पर काम ‘शून्य’

    देवब्रत मंडल

    नीतीश ने रखी आधारशिला, मांझी के समय से फाइल में योजना, 2 साल की अवधि के कई महीने बीत गए, जनता बोली- ‘तीन CM देख लिए, पुल कब बनेगा?’

    गया, 14 जून 2026।

    आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गया जी की पावन धरा पर आ रहे हैं। यह गयावासियों के लिए गौरव का क्षण है, लेकिन बागेश्वरी रेल फाटक पर बनने वाले ROB को लेकर लोगों में नाराजगी है।

    100 करोड़ की योजना, काम शून्य

    गया शहर के बागेश्वरी रेल फाटक के बदले ROB निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी न केवल घोषणा की, बल्कि 99 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी थी।

    कागज पर सब पूरा, जमीन पर कुछ नहीं:

    1. टेंडर हो गया
    2. निर्माण एजेंसी का बेस कैंप कार्यालय खुल गया
    3. प्लांट लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
    4. पेड़ों की कटाई और बिजली तार शिफ्टिंग का आदेश जारी
    5. पिलर कहां बनेंगे, इसका सर्वे पूरा
    6. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भू-अर्जन कार्यालय में प्रक्रियाधीन

    लेकिन धरातल पर कार्य शून्य है। पुल निर्माण निगम के अधिकारी केवल आना-जाना करते दिखते हैं।

    ‘साइट क्लियर नहीं तो काम कैसे करें’: एजेंसी

    निर्माण कार्य करने आई एजेंसी के लोगों का कहना है, “हमें साइट क्लियर नहीं मिल रहा है तो हम क्या करें।” भूमि पूजन हुए कई माह बीत गए। 2 साल की परियोजना अवधि के कई महीने यूं ही निकल गए।

    ‘तीन-तीन मुख्यमंत्री देख लिए, पुल कब बनेगा?’

    बागेश्वरी-पावरगंज रोड पर रोज जाम से जूझ रहे लोग अब ऊब चुके हैं। फाटक घंटों बंद रहने से जनता परेशान है।

    स्थानीय लोगों का कहना है, “तीन-तीन मुख्यमंत्री इस पुल के लिए देख चुके हैं। पूर्व CM जीतनराम मांझी के कार्यकाल से ही फाइल में ROB की बात है। नीतीश कुमार ने आधारशिला रखी, राशि दी। अब सम्राट चौधरी से उम्मीद है कि शायद इनके कार्यकाल में ROB बन जाए।”

    घोषणा-सर्वे से ऊबी जनता

    लोगों का कहना है कि घोषणा, सर्वे, निरीक्षण, परीक्षण, आदेश-निर्देश सुन-सुनकर वे थक गए हैं। गुमटी बंद रहने पर फंसे लोग पूछते हैं- “यह पुल कब बनेगा?”

    CM सम्राट चौधरी के दौरे से लोगों को उम्मीद है कि बागेश्वरी ROB का काम अब रफ्तार पकड़ेगा।

  • रक्तदान शिविर: 44 लोगों ने किया रक्तदान, डॉ. रामाधार तिवारी बोले- ‘रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं’

    रक्तदान शिविर: 44 लोगों ने किया रक्तदान, डॉ. रामाधार तिवारी बोले- ‘रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं’

    देवब्रत मंडल

    शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड और चेंबर ऑफ कॉमर्स का सहयोग, सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    गया, 14 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ, गया जी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया।

    दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ

    कार्यक्रम का उद्घाटन IMA के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. रामाधार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षीय भाषण में IMA गया के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने सभी सदस्यों, रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीम और उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

    ’18 से 60 साल तक के स्वस्थ लोग करें रक्तदान’

    डॉ. विश्व विजय सिंह ने कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, रक्तदान करें, जीवनदान दें। कोई भी 18 साल से 60 साल तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।”

    मुख्य अतिथि डॉ. रामाधार तिवारी ने रक्तदान को लेकर जन जागरण पर जोर दिया। रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन डॉ. राम सरेख सिंह ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

    44 लोगों ने किया रक्तदान

    IMA गया जी शाखा के सदस्य डॉ. टी० शर्मा, डॉ. मो० हारून रशीद एवं अन्य चिकित्सकों के साथ शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बिमल चन्द्र मनीष समेत कुल 44 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    ये गणमान्य रहे मौजूद

    इस अवसर पर IMA गया के सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी० के० सहाय, डा. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डा. यू. एस. अरुण, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. ए. एन. सिंह, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. रामनरेन्द्र प्रसाद, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

    शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा, संरक्षक अनंतधीश अमन व अन्य सदस्यगण भी उपस्थित हुए।

  • पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव: CPRO सरस्वती चंद्र बोले- ‘150 उपद्रवी छात्रों ने किया हंगामा, 5:47 बजे रवाना हुई कटिहार स्पेशल ट्रेन, हालात सामान्य’

    पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव: CPRO सरस्वती चंद्र बोले- ‘150 उपद्रवी छात्रों ने किया हंगामा, 5:47 बजे रवाना हुई कटिहार स्पेशल ट्रेन, हालात सामान्य’

    देवब्रत मंडल

    साभार:ANI

    हाजीपुर मुख्यालय से ANI को दिया बयान, कहा- रेलवे ने 2:30 बजे की स्पेशल ट्रेन चलाई थी, परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनें जारी

    हाजीपुर/पटना/गया, 14 जून 2026। पाटलिपुत्र स्टेशन पर बीती रात हुई तोड़फोड़ और पथराव की घटना पर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने सफाई दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि हालात अब पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में हैं। ANI ने इनके बयान को ‘X’ पर साझा किया है।

    CPRO सरस्वती चंद्र ने ANI से क्या कहा


    “कल रात बिहार उत्पाद सिपाही परीक्षा में शामिल हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पाटलिपुत्र स्टेशन पर मौजूद थे। उन्होंने ट्रेन संख्या 2488 को रोक दिया और कई छात्र उसमें सवार हो गए। हालांकि, उनमें से कुछ तथाकथित छात्रों ने हंगामा करने की कोशिश की। सिविल पुलिस के अनुसार ऐसे करीब 150 लोग थे। रेलवे तैयार था और उसने रात 2:30 बजे कटिहार के लिए एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की थी। यह ट्रेन अंततः सुबह 5:47 बजे रवाना हुई। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र स्पेशल ट्रेनों से लौट सकते हैं…”

    रेलवे का दावा: हम तैयार थे

    1. 150 उपद्रवियों की पहचान: CPRO ने कहा कि हंगामा करने वाले “तथाकथित छात्र” थे। सिविल पुलिस के मुताबिक इनकी संख्या करीब 150 थी।
    2. ट्रेन 2488 को रोका: अभ्यर्थियों ने ट्रेन संख्या 2488 को रोककर उसमें सवार होने की कोशिश की।
    3. स्पेशल ट्रेन में देरी: रेलवे ने 2:30 बजे कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन लगाई थी, लेकिन भीड़ के कारण वह सुबह 5:47 बजे रवाना हो सकी।
    4. हालात काबू में: सरस्वती चंद्र ने दोहराया कि अब स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

    पृष्ठभूमि: क्या हुआ था पाटलिपुत्र में

    देर रात मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की भीड़ पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमा हो गई। ट्रेन न मिलने पर हंगामा, तोड़फोड़ और पथराव हुआ। घटना में IG स्तर के अधिकारी को भी चोट लगने की खबर है। इसके बाद गया समेत कई स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे ने कहा है कि परीक्षा के बाद लौटने वाले छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेनें लगातार चलाई जा रही हैं।

  • पाटलिपुत्र की घटना के बाद गया जंक्शन हाई अलर्ट पर: चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च, स्पेशल ट्रेनें तैयार, छुट्टी गए जवान भी बुलाए गए

    पाटलिपुत्र की घटना के बाद गया जंक्शन हाई अलर्ट पर: चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च, स्पेशल ट्रेनें तैयार, छुट्टी गए जवान भी बुलाए गए

    फोटो:मीडिया गैलेरी(स्रोत)

    सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट, IG को लगी चोट के बाद रेलवे सख्त, गया से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम

    देवब्रत मंडल

    गया, 14 जून 2026। पाटलिपुत्र स्टेशन पर देर रात हुए हंगामे और तोड़फोड़ की घटना के बाद गया जंक्शन को हाई अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पहले से मुस्तैद था, अब रेल प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।

    गया जंक्शन पर सुरक्षा के 7 बड़े इंतजाम

    1. फ्लैग मार्च और चप्पे-चप्पे पर निगरानी
    RPF और GRP गया जंक्शन पर लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त बलों की तैनाती कर दी गई है।

    2. स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था पक्की

    परीक्षार्थियों को गंतव्य तक भेजने और लाने के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर लिया गया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गया से पटना जाने के लिए स्पेशल ट्रेन तैयार है। एक रेल पदाधिकारी ने कहा, “स्पेशल ट्रेन की यहां कोई कमी नहीं है।”

    3. छुट्टी गए जवान भी ड्यूटी पर लौटे


    जो पदाधिकारी और जवान लास्ट नाइट ड्यूटी कर आराम करने आवास चले गए थे, उन्हें भी गया जंक्शन पर बुला लिया गया है। जिले से अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया है।

    4. एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ेगा


    गया से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव समय परिस्थिति देखकर बढ़ाया जाएगा। कोशिश है कि भीड़ के कारण कोई अप्रिय घटना न हो और परीक्षार्थियों को सफर में परेशानी न हो।

    5. ट्रैक से ट्रेन तक सुरक्षा टाइट


    ट्रेन से लेकर रेलवे ट्रैक तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसूचना शाखा की टीम भी किसी अप्रिय स्थिति की आशंका को लेकर सूचनाएं जुटा रही है।

    6. DDU मंडल रख रहा सीधी नजर


    DDU मंडल के अधिकारी गया की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं। मंडल मुख्यालय के अधिकारी गया जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दे रहे हैं।

    7. पाटलिपुत्र की घटना से सबक


    पाटलिपुत्र स्टेशन पर हुई रोड़ेबाजी की घटना में IG को भी चोट आई है। इसे देखते हुए गया जंक्शन पर अतिरिक्त एहतियात बरते जा रहे हैं।

    परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट

    गया में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पहले से सतर्क है। अब रेल हादसे के बाद दोनों एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

    रेलवे का दावा है कि किसी भी परीक्षार्थी को सफर में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। RPF और GRP के अधिकारी जिला बल के साथ मिलकर तत्परता से ड्यूटी कर रहे हैं।

  • पाटलिपुत्र की घटना के बाद गया जंक्शन हाई अलर्ट पर: चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च, स्पेशल ट्रेनें तैयार, छुट्टी गए जवान भी बुलाए गए

    पाटलिपुत्र की घटना के बाद गया जंक्शन हाई अलर्ट पर: चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च, स्पेशल ट्रेनें तैयार, छुट्टी गए जवान भी बुलाए गए

    फोटो:मीडिया गैलेरी(स्रोत)

    सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट, IG को लगी चोट के बाद रेलवे सख्त, गया से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम

    देवब्रत मंडल

    गया, 14 जून 2026। पाटलिपुत्र स्टेशन पर देर रात हुए हंगामे और तोड़फोड़ की घटना के बाद गया जंक्शन को हाई अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पहले से मुस्तैद था, अब रेल प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।

    गया जंक्शन पर सुरक्षा के 7 बड़े इंतजाम

    1. फ्लैग मार्च और चप्पे-चप्पे पर निगरानी
    RPF और GRP गया जंक्शन पर लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त बलों की तैनाती कर दी गई है।

    2. स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था पक्की

    परीक्षार्थियों को गंतव्य तक भेजने और लाने के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर लिया गया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गया से पटना जाने के लिए स्पेशल ट्रेन तैयार है। एक रेल पदाधिकारी ने कहा, “स्पेशल ट्रेन की यहां कोई कमी नहीं है।”

    3. छुट्टी गए जवान भी ड्यूटी पर लौटे


    जो पदाधिकारी और जवान लास्ट नाइट ड्यूटी कर आराम करने आवास चले गए थे, उन्हें भी गया जंक्शन पर बुला लिया गया है। जिले से अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया है।

    4. एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ेगा


    गया से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव समय परिस्थिति देखकर बढ़ाया जाएगा। कोशिश है कि भीड़ के कारण कोई अप्रिय घटना न हो और परीक्षार्थियों को सफर में परेशानी न हो।

    5. ट्रैक से ट्रेन तक सुरक्षा टाइट


    ट्रेन से लेकर रेलवे ट्रैक तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसूचना शाखा की टीम भी किसी अप्रिय स्थिति की आशंका को लेकर सूचनाएं जुटा रही है।

    6. DDU मंडल रख रहा सीधी नजर


    DDU मंडल के अधिकारी गया की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं। मंडल मुख्यालय के अधिकारी गया जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दे रहे हैं।

    7. पाटलिपुत्र की घटना से सबक


    पाटलिपुत्र स्टेशन पर हुई रोड़ेबाजी की घटना में IG को भी चोट आई है। इसे देखते हुए गया जंक्शन पर अतिरिक्त एहतियात बरते जा रहे हैं।

    परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट

    गया में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पहले से सतर्क है। अब रेल हादसे के बाद दोनों एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

    रेलवे का दावा है कि किसी भी परीक्षार्थी को सफर में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। RPF और GRP के अधिकारी जिला बल के साथ मिलकर तत्परता से ड्यूटी कर रहे हैं।

  • गया जंक्शन पर फिर एकबार एसी कोच के यात्री का बैग हुई चोरी, घटनाएं थमने का नाम नहीं

    गया जंक्शन पर फिर एकबार एसी कोच के यात्री का बैग हुई चोरी, घटनाएं थमने का नाम नहीं

    देवब्रत मंडल

    चलती ट्रेन हो या रुकी हुई। कोच में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि यात्रियों के सामान लेकर भाग जा रहे हैं और अपराधी पकड़ से दूर हैं। हालांकि कुछ दिन पहले गया जीआरपी और आरपीएफ ने इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा कर चुकी है। कई लोग पकड़े गए हैं लेकिन बावजूद अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं।
    ताजा घटनाक्रम यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर रुकी हुई आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस के एक यात्री का बैग झपट कर अपराधी भागने में कामयाब रहा।
    पीड़ित रेल यात्री विकास सदानी ने अपने X (ट्विटर हैंडल) पर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। यात्री विकास सदानी का कहना है कि उनके बैग अपराधी उनकी आंखों के सामने लेकर भाग गए। जिसकी सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोग उनसे ट्रेन में संपर्क कर उनकी शिकायत को सुना है।
    विकास सदानी ट्रेन नंबर 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस के कोच संख्या A-1 के बर्थ संख्या 17 पर मथुरा से कोलकाता जा रहे थे।
    यह ट्रेन गया जंक्शन पर 14 जून को 02:01 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर ठहरी थी और 02:14 बजे खुली। इस बीच गया जंक्शन पर सक्रिय अपराधी ने विकास सदानी नामक यात्री का बैग लेकर भाग गया। विकास सदानी के X हैंडल(सोशल मीडिया) पर शिकायत वायरल हो रहा है।
    पीड़ित के अनुसार खबर लिखे जाने तक वे सफर कर ही रहे हैं। अपने साथ हुई चोरी की घटना को लेकर कोलकाता पहुंचने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। उनके बैग में रुपये के अलावा जरूरी कागजत आदि थे।
    बता दें कि अप्रैल और मई महीने में भी यात्रियों के साथ चोरी, पॉकेटमारी , छिनतई आदि जैसी आपराधिक घटनाएं प्रतिवेदित हुई है। कुछ मामले तो काफी चर्चा में रहा। जैसे श्वेता शर्मा, पुष्पा देवी आदि कई महिला और पुरुष यात्रियों के साथ हुई आपराधिक घटना को लेकर गया रेल पुलिस और आरपीएफ को काफी फजीहत उठानी पड़ी।