Blog

  • ऑपरेशन अमानत, नन्हें फरिश्ते और आहट में रिकॉर्ड काम, लेकिन यात्रियों के सवाल- चोरी के कितने केस सुलझे?

    ऑपरेशन अमानत, नन्हें फरिश्ते और आहट में रिकॉर्ड काम, लेकिन यात्रियों के सवाल- चोरी के कितने केस सुलझे?

    देवब्रत मंडल


    RPF डीडीयू मंडल की 5 माह में बड़ी उपलब्धि: 44.87 लाख का सामान लौटाया, 262 बच्चों को बचाया, 72 जानें बचाईं

    डीडीयू/गया, 13 जून 2026। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल ने वर्ष 2026 में मई माह तक यात्री सुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में RPF की कई मानवीय पहलों से रेलवे के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।

    5 महीने में RPF की 5 बड़ी उपलब्धियां

    1. ऑपरेशन अमानत: 44.87 लाख का सामान लौटाया
    मई 2026 तक 367 मामलों में ट्रेनों और स्टेशनों पर छूटे मोबाइल, आभूषण और कीमती सामान खोजकर यात्रियों को लौटाए गए। कुल कीमत 44,87,357 रुपये रही। इससे परेशान यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लौटी।

    2. ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: 262 बच्चों को संरक्षण
    घर से बिछड़े, लापता या संकटग्रस्त 262 नाबालिगों को बचाया गया। इनमें 163 लड़के और 99 लड़कियां शामिल हैं। सभी को परिजनों या बाल कल्याण एजेंसियों को सौंपा गया।

    3. ऑपरेशन आहट: 41 बच्चों को तस्करों से मुक्त कराया
    बाल तस्करी के खिलाफ अभियान में 27 लड़के और 14 लड़कियों को बचाया गया। 13 बाल तस्कर गिरफ्तार कर संबंधित एजेंसियों को सौंपे गए। इससे बच्चों को शोषण और जबरन मजदूरी से बचाया गया।

    4. ऑपरेशन मातृशक्ति: 6 सुरक्षित प्रसव कराए
    ट्रेन में प्रसव पीड़ा से गुजर रही 6 महिला यात्रियों को समय पर मदद देकर सुरक्षित प्रसव कराया गया। RPF ने दिखाया कि वे सुरक्षा के साथ सेवा में भी आगे हैं।

    5. ऑपरेशन सेवा: 72 जानें बचाईं
    ट्रैक, प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेनों के पास दुर्घटना की आशंका वाले 72 लोगों की जान बचाई गई। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।

    यात्रियों का सवाल: चोरी के आंकड़े कहां हैं?

    RPF की इन उपलब्धियों की सराहना हो रही है। लेकिन आम यात्रियों का सवाल है कि इतनी उपलब्धियों के बीच सफर के दौरान चोरी गए सामान का क्या?

    1. मई 2026 तक कितने यात्रियों के सामान चोरी हुए?
    2. चोरी के कितने मामलों का सफल उद्भेदन किया गया?
    3. कितने यात्रियों का चोरी गया सामान बरामद हुआ?
    4. सामान चोरी में कितने अपराधी पकड़े गए?
    5. 139 हेल्पलाइन पर कितनी शिकायतें दर्ज हुईं और किस स्टेशन पर सबसे ज्यादा केस आए?

    यात्रियों का कहना है कि सरकारी आंकड़ों में सिर्फ बरामदगी नहीं, अपराध के आंकड़े और उनके निपटारे की स्थिति भी सार्वजनिक होनी चाहिए। तभी RPF की कार्यशैली का सही मूल्यांकन हो सकेगा।

    RPF डीडीयू मंडल ने कहा है कि वह भविष्य में भी यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

  • ऑपरेशन अमानत, नन्हें फरिश्ते और आहट में रिकॉर्ड काम, लेकिन यात्रियों के सवाल- चोरी के कितने केस सुलझे?

    ऑपरेशन अमानत, नन्हें फरिश्ते और आहट में रिकॉर्ड काम, लेकिन यात्रियों के सवाल- चोरी के कितने केस सुलझे?

    देवब्रत मंडल


    RPF डीडीयू मंडल की 5 माह में बड़ी उपलब्धि: 44.87 लाख का सामान लौटाया, 262 बच्चों को बचाया, 72 जानें बचाईं

    डीडीयू/गया, 13 जून 2026। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू मंडल ने वर्ष 2026 में मई माह तक यात्री सुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में RPF की कई मानवीय पहलों से रेलवे के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।

    5 महीने में RPF की 5 बड़ी उपलब्धियां

    1. ऑपरेशन अमानत: 44.87 लाख का सामान लौटाया
    मई 2026 तक 367 मामलों में ट्रेनों और स्टेशनों पर छूटे मोबाइल, आभूषण और कीमती सामान खोजकर यात्रियों को लौटाए गए। कुल कीमत 44,87,357 रुपये रही। इससे परेशान यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लौटी।

    2. ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: 262 बच्चों को संरक्षण
    घर से बिछड़े, लापता या संकटग्रस्त 262 नाबालिगों को बचाया गया। इनमें 163 लड़के और 99 लड़कियां शामिल हैं। सभी को परिजनों या बाल कल्याण एजेंसियों को सौंपा गया।

    3. ऑपरेशन आहट: 41 बच्चों को तस्करों से मुक्त कराया
    बाल तस्करी के खिलाफ अभियान में 27 लड़के और 14 लड़कियों को बचाया गया। 13 बाल तस्कर गिरफ्तार कर संबंधित एजेंसियों को सौंपे गए। इससे बच्चों को शोषण और जबरन मजदूरी से बचाया गया।

    4. ऑपरेशन मातृशक्ति: 6 सुरक्षित प्रसव कराए
    ट्रेन में प्रसव पीड़ा से गुजर रही 6 महिला यात्रियों को समय पर मदद देकर सुरक्षित प्रसव कराया गया। RPF ने दिखाया कि वे सुरक्षा के साथ सेवा में भी आगे हैं।

    5. ऑपरेशन सेवा: 72 जानें बचाईं
    ट्रैक, प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेनों के पास दुर्घटना की आशंका वाले 72 लोगों की जान बचाई गई। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।

    यात्रियों का सवाल: चोरी के आंकड़े कहां हैं?

    RPF की इन उपलब्धियों की सराहना हो रही है। लेकिन आम यात्रियों का सवाल है कि इतनी उपलब्धियों के बीच सफर के दौरान चोरी गए सामान का क्या?

    1. मई 2026 तक कितने यात्रियों के सामान चोरी हुए?
    2. चोरी के कितने मामलों का सफल उद्भेदन किया गया?
    3. कितने यात्रियों का चोरी गया सामान बरामद हुआ?
    4. सामान चोरी में कितने अपराधी पकड़े गए?
    5. 139 हेल्पलाइन पर कितनी शिकायतें दर्ज हुईं और किस स्टेशन पर सबसे ज्यादा केस आए?

    यात्रियों का कहना है कि सरकारी आंकड़ों में सिर्फ बरामदगी नहीं, अपराध के आंकड़े और उनके निपटारे की स्थिति भी सार्वजनिक होनी चाहिए। तभी RPF की कार्यशैली का सही मूल्यांकन हो सकेगा।

    RPF डीडीयू मंडल ने कहा है कि वह भविष्य में भी यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

  • रामपुर थाना: पीड़िता ने लगाया जांच में पक्षपात का आरोप, सहयोग पोर्टल पर CM-DGP से निष्पक्ष जांच की गुहार, बोलीं- “मेडिकल के बाद ले गए थे आरोपी के घर”

    रामपुर थाना: पीड़िता ने लगाया जांच में पक्षपात का आरोप, सहयोग पोर्टल पर CM-DGP से निष्पक्ष जांच की गुहार, बोलीं- “मेडिकल के बाद ले गए थे आरोपी के घर”

    देवब्रत मंडल

    गया, 13 जून 2026। रामपुर थाना कांड संख्या 115/26 की पीड़िता ने जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता काल्पनिक नाम कविता कुमारी ने मुख्यमंत्री, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, DGP बिहार, IG मगध, DM गया और SSP गया को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

    क्या है पूरा मामला

    पीड़िता का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही अनुसंधानकर्ता महिला दारोगा ज्योति कुमारी का व्यवहार संदिग्ध है। बैंक पासबुक, मेडिकल रिपोर्ट समेत सभी दस्तावेज देने के बावजूद उन पर और परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है।

    पीड़िता के 5 गंभीर आरोप

    1. मेडिकल के बाद आरोपी के घर ले जाने का आरोप
    पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि मेडिकल परीक्षण के उपरांत उसे बिना चेहरा ढके अभियुक्त के घर ले जाया गया। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया और धमकाया गया। पीड़िता ने मांग की है कि रास्ते के सीसीटीवी फुटेज और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर इसकी जांच हो।

    2. बुजुर्ग नानी को धमकी
    पीड़िता की वृद्ध नानी को फोन कर कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी दी गई, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

    3. जांच की दिशा भटकाने का आरोप
    पीड़िता का कहना है कि कोर्ट में बयान देने के बावजूद जांच को बार-बार मूल घटना से हटाकर CDR व अन्य पहलुओं में उलझाया जा रहा है। आशंका है कि इससे मुख्य आरोपी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

    4. दो माह बाद भी चार्जशीट नहीं
    अभियुक्तों की गिरफ्तारी को 2 महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन अब तक आरोप-पत्र दाखिल नहीं किया गया। पीड़िता को आशंका है कि विलंब कर केस को कमजोर किया जा रहा है।

    5. समझौते का दबाव
    FIR के बाद से आरोपी पक्ष केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा है। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    पीड़िता की मांग

    1. कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा हो
    2. महिला IO के कार्यकलाप की जांच हो
    3. मेडिकल के बाद आरोपी के घर ले जाने की घटना की स्वतंत्र जांच हो
    4. परिवार को पुलिस सुरक्षा मिले
    5. समयबद्ध चार्जशीट दाखिल कराई जाए
    6. जांच में विलंब के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो

    पीड़िता ने कहा, “मैंने हर स्तर पर सहयोग किया है। फिर भी मुझे न्याय प्रभावित होने का डर है। मुझे बिहार पुलिस और न्याय व्यवस्था पर भरोसा है।”

    क्या कहते हैं नियम

    BNSS की धारा 193 के तहत गिरफ्तारी के 60/90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य बताया गया है। वहीं POCSO और महिला अपराध के मामलों में संवेदनशीलता बरतना जरूरी है। पीड़िता को आरोपी के सामने ले जाना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ है।

  • गया जंक्शन पर परीक्षा को लेकर उमड़ेगी भीड़: 13-28 जून तक 40 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पहुंचेंगे, भीड़ नियंत्रण की तैयारी अधूरी

    गया जंक्शन पर परीक्षा को लेकर उमड़ेगी भीड़: 13-28 जून तक 40 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पहुंचेंगे, भीड़ नियंत्रण की तैयारी अधूरी

    देवब्रत मंडल

    दानापुर रेल मंडल की तैयारी

    बिहार पुलिस आरक्षी और रेलवे एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा को लेकर गया जंक्शन पर 13 जून से 28 जून तक परीक्षार्थियों का भारी दबाव रहेगा। इस दौरान कुल 40,118 अभ्यर्थी गया के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा देंगे। बावजूद इसके, गया जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है।

    कब-कब कितने परीक्षार्थी पहुंचेंगे गया

    1. बिहार पुलिस आरक्षी परीक्षा:

    • 14.06.26: 13,296
    • 17.06.26: 13,296
    • 24.06.26: 5,409
    • 28.06.26: 6,911
      (कुल: 38,912 अभ्यर्थी)

    2. एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा:
    13 जून से 20 जून तक रोज 1000+ अभ्यर्थी। 17 जून का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं।
    (कुल: 10,807+ अभ्यर्थी)

    इनमें पटना गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, यूपी के चंदौली (मुगलसराय) और झारखंड के भी कई जिलों से परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    गया जंक्शन की तैयारी का हाल

    परीक्षा को लेकर भीड़ नियंत्रण की तैयारियों पर पूछने पर स्टेशन प्रबंधक ने कहा, “गया जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं। परीक्षा को लेकर कोई विशेष सूचना नहीं आई है। अतिरिक्त भीड़ होने पर यार्ड में खड़े रेक को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाते हैं।”

    सुरक्षा को लेकर समन्वय नहीं


    जब पूछा गया कि आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन के साथ कोई बैठक या प्लानिंग हुई है? तो जवाब मिला, “ऐसी कोई बैठक या समन्वय स्थापित नहीं की गई है।”

    जबकि दानापुर रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेन की तैयारी कर ली है और पटना जंक्शन पर सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

    विकास कार्य बनेगा मुसीबत

    गया जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह लोहे के छड़ और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। भीषण गर्मी में ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ने पर हादसे की आशंका है।

    जरूरत:

    भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षा, खानपान और पीने के पानी का बेहतर इंतजाम करना होगा।

    क्या होना चाहिए

    1. अतिरिक्त फोर्स: आरपीएफ-जीआरपी की तैनाती बढ़ाई जाए
    2. हेल्प डेस्क: परीक्षार्थियों के लिए पूछताछ केंद्र बने
    3. पानी-शेड: भीषण गर्मी में पीने के पानी और छाया की व्यवस्था
    4. स्पेशल ट्रेन: दानापुर की तर्ज पर गया से भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाए
    5. निर्माण सामग्री हटे: प्लेटफॉर्म से लोहे के छड़ और मलबा तुरंत हटाया जाए

    गया जंक्शन डीडीयू मंडल का मुख्य स्टेशन है। 15 दिन में 40 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों के आने से रेल प्रशासन को अभी से ठोस प्लानिंग करनी होगी, वरना अव्यवस्था फैलने की संभावना है।

  • गया में शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 421 बोतल विदेशी शराब के साथ 6 गिरफ्तार

    गया में शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 421 बोतल विदेशी शराब के साथ 6 गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल।


    बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब के परिवहन के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया।
    उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन के अनुसार पहली कार्रवाई गुरुआ टांड़ स्थित एक ईंट भट्ठा एवं सलेमपुर क्षेत्र में की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई इमामगंज मोड़ के पास की गई। छापेमारी के दौरान शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
    गिरफ्तार आरोपितों में गुरुआ थाना क्षेत्र के आकाश कुमार, हर्ष कुमार और रौशन कुमार के अलावा इमामगंज तथा शेरघाटी थाना क्षेत्र के तीन अन्य युवक शामिल हैं। सभी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    उत्पाद विभाग ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 197.61 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जो कुल 421 बोतलों में पैक थी। शराब की खेप को वाहनों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा था।
    इस सफल अभियान का नेतृत्व उत्पाद थाना शेरघाटी के थानाध्यक्ष एवं निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी ने किया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक रौशन कुमार समेत अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे।
    उत्पाद विभाग ने कहा है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • स्वास्थ्य मंत्री से मिले जदयू नेता: गया के सरकारी अस्पतालों के अतिक्रमण, चिकित्सक की तैनाती व साफ सफाई का उठा मुद्दा

    स्वास्थ्य मंत्री से मिले जदयू नेता: गया के सरकारी अस्पतालों के अतिक्रमण, चिकित्सक की तैनाती व साफ सफाई का उठा मुद्दा

    देवब्रत मंडल

    स्वास्थ्य मंत्री से भेंट करते जदयू नेता

    जदयू नेता एवं पूर्व सदस्य, रोगी कल्याण समिति सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर गया के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

    जेपीएन अस्पताल और प्रभावती अस्पताल का मुद्दा
    डॉ. जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जय प्रकाश नारायण अस्पताल जेपीएन गया शहर ही नहीं, पूरे मगध प्रमंडल का सबसे महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल है। गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल से रोज हजारों मरीज यहां आते हैं। गया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और धार्मिक केंद्र भी है, जहां सालभर तीर्थयात्रियों का आना-जाना लगा रहता है।

    उन्होंने जेपीएन अस्पताल के रख-रखाव, साफ-सफाई में सुधार और प्रभावती अस्पताल में स्वीकृत पदों के अनुपात में डॉक्टर एवं महिला डॉक्टर की तत्काल पदस्थापना की मांग की। अस्पताल में आधुनिक उपकरण और पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति पर भी जोर दिया।

    गौतम बुद्ध कुष्ठ अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण
    जितेंद्र कुमार ने मगध प्रमंडल के एकमात्र कुष्ठ अस्पताल गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह कुष्ठ अस्पताल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शासनकाल में स्थापित यह अस्पताल आज भी कुष्ठ रोगियों के इलाज और आवास का प्रमुख केंद्र है। लेकिन अस्पताल की काफी जमीन अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे विकास कार्य रुका हुआ है।

    उन्होंने मांग की कि कुष्ठ अस्पताल की चारदीवारी कराई जाए और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर वहां बुनियादी सुविधाओं का विकास हो, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज और रहने की सुविधा मिल सके।

    स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन
    स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू नेता की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों की समीक्षा कराने और आवश्यक कार्रवाई पर विचार करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य संस्थानों के विकास को लेकर हुई इस पहल से मगध प्रमंडल के मरीजों और आम लोगों में बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।

  • फर्जी केवाला से जमीन नामांतरण मामले में  कांड दर्ज, जांच शुरू, अधिवक्ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

    फर्जी केवाला से जमीन नामांतरण मामले में  कांड दर्ज, जांच शुरू, अधिवक्ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के कोंच अंचल में कथित रूप से जाली केवाला के आधार पर जमीन का नामांतरण कराने के मामले में कोंच थाना ने कांड संख्या 115/26 दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा ने थानााध्यक्ष कोंच को आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। जिसमें अंचल कार्यालय के कुछ कर्मी भी आरोपी बनाए गए हैं।

    क्या है मामला
    ग्राम उसास निवासी संजय कुमार मिश्रा ने 11 नवंबर 2024 को अंचल कार्यालय कोंच में अपनी पैतृक संपत्ति के दस्तावेजों की जानकारी मांगी थी। जांच में पता चला कि उनकी कुल 4.06 एकड़ भूमि को कथित रूप से जाली दस्तावेजों के आधार पर किसी अन्य के नाम पर खरीद-बिक्री दिखाकर नामांतरण करा लिया गया।

    आरोप
    आवेदन के अनुसार, मौजा उसास की जमीन से संबंधित केवाला संख्या-9345, दिनांक 30 जून 1993 में कथित छेड़छाड़ कर उसका उपयोग किया गया। इसी आधार पर माधवी देवी, सुशीला कुमारी एवं अन्य के नाम पर भूमि का दाखिल-खारिज और नामांतरण करा लिया गया।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि दस्तावेजों की जांच में कई तथ्य संदिग्ध मिले हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक भूमि पर अवैध रूप से दावा स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

    पुलिस की कार्रवाई
    संजय कुमार मिश्रा ने कोंच थाना एवं अंचल कार्यालय से निष्पक्ष जांच कर भारतीय न्याय संहिता BNS की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

    कोंच थाना ने शिकायत पर कांड संख्या 115/26 दर्ज कर ली है। पुलिस दस्तावेजों की सत्यता और नामांतरण प्रक्रिया की जांच कर रही है। अंचल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी।


  • डीडीयू मंडल में नव पदस्थापित अधिकारियों से ECRKU प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात, कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

    डीडीयू मंडल में नव पदस्थापित अधिकारियों से ECRKU प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात, कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

    देवब्रत मंडल

    भेंट करते यूनियन के नेतागण

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नव पदस्थापित वरिष्ठ अधिकारियों से ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा सहित डीडीयू मंडल के प्रतिनिधियों ने अनौपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन डीडीयू मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल कामरेड मिथिलेश कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष हाजीपुर सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नई दिल्ली के नेतृत्व में नव पदस्थापित अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्रमशः कुलदीप कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक ADRM; नीरज कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी http://Sr.DPO; मनोज कुमार सिंह, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता http://Sr.DSTE तथा प्रकाश सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी DPO से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ प्रदान किया।

    कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा
    विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों को रखा। नव पदस्थापित अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के हित में पेंडिंग पड़े कार्यों को शीघ्र निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया।

    प्रमुख आश्वासन:

    1. गया रेल अनुमंडल अस्पताल: दवा सप्लाई की कमी को दूर करने के लिए सभी आवश्यक दवाइयों की लोकल परचेज की जाएगी।
    2. मेडिकल सुविधा: रेल कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार रेफर एवं मेडिकल रीइंबर्समेंट के मामलों का त्वरित निपटारा होगा।
    3. सेवा मामले: HRA, MACP, पदोन्नति से जुड़े प्रकरणों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा मिला।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल:
    इस अवसर पर कामरेड मिथिलेश कुमार के साथ कामरेड मुकेश सिंह, शाखा सचिव ECRKU गया; अजय कुमार, कृष्णनंदन सहाय, सुल्तान अहमद, आईबी मिश्रा, संजय कुमार शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड केदार प्रसाद, केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, अमरनाथ सिंह यादव, यू सी मौर्या, रमेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे। यूनियन ने नव पदस्थापित अधिकारियों के सकारात्मक रुख का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

  • पूर्व मध्य रेल में आरपीएफ के 149 हेड कांस्टेबलों का तबादला, पांचों मंडलों में जारी हुआ आदेश, जानें सर्वाधिक किस मंडल में

    पूर्व मध्य रेल में आरपीएफ के 149 हेड कांस्टेबलों का तबादला, पांचों मंडलों में जारी हुआ आदेश, जानें सर्वाधिक किस मंडल में

    देवब्रत मंडल


    गया। 11 जून। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल संवर्ग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 149 हेड कांस्टेबलों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश पीसीएससी (प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त) पूर्व मध्य रेल के स्तर से जारी किया गया।

    जारी आदेश के अनुसार दानापुर, धनबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू), समस्तीपुर और सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत कार्यरत हेड कांस्टेबलों का विभिन्न पोस्टों एवं आरपीएफ इकाइयों में स्थानांतरण किया गया है। कई कर्मियों को पदोन्नति के उपरांत नई तैनाती भी दी गई है
    तबादला सूची में दानापुर मंडल के 30, धनबाद मंडल के 58, डीडीयू मंडल के 31, समस्तीपुर मंडल के 16 तथा सोनपुर मंडल के 14 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा कुछ कर्मियों का स्थानांतरण जोनल मुख्यालय हाजीपुर की विभिन्न इकाइयों में भी किया गया है।
    आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मियों को पांच दिनों के भीतर कार्यमुक्त किया जाएगा ताकि वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दे सकें। किसी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर मामले को रेलवे बोर्ड के सुरक्षा निदेशालय के संज्ञान में लाने का निर्देश भी दिया गया है।
    आरपीएफ में हुए इस व्यापक फेरबदल को संगठनात्मक आवश्यकताओं, प्रशासनिक संतुलन तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • ECR में RPF का सबसे बड़ा फेरबदल: 63 सब-इंस्पेक्टरों का एक साथ तबादला, 4 को प्रमोशन, देखें सूची

    ECR में RPF का सबसे बड़ा फेरबदल: 63 सब-इंस्पेक्टरों का एक साथ तबादला, 4 को प्रमोशन, देखें सूची

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे ECR ने सब-इंस्पेक्टर कैडर में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 63 सब-इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। सभी SI Pay Level-6 के हैं।

    आदेश का पूरा ब्योरा

    • कुल तबादले: 63 Sub-Inspector
    • प्रमोशन पर ट्रांसफर: 4 SI

    डिवीजन वाइज ब्रेकडाउन

    1. दानापुर डिवीजन: 14 SI
    पटना, मोकामा, आरा, झाझा, दिलदारनगर, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्रा में बदलाव। सुरेश कुमार सिंह को राजेंद्र नगर से दिलदारनगर प्रमोशन पर भेजा गया।

    2. धनबाद डिवीजन: 14 SI
    बरकाकाना, गढ़वा रोड, चोपन, तोरी, पतरातू, गोमो, हजारीबाग टाउन/रोड में नई तैनाती। राम कृष्ण राम को चोपन से हजारीबाग रोड प्रमोशन पर भेजा गया।

    3. पं. दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन: 20 SI
    सबसे ज्यादा फेरबदल यहीं हुआ। मुगलसराय, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, जपला, नबीनगर, रफीगंज, मानासनगर पोस्ट प्रभावित। सत्येंद्र कुमार को सोनपुर बरौनी से गया प्रमोशन पर भेजा गया।

    4. समस्तीपुर डिवीजन: 6 SI
    मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बापूधाम मोतिहारी, सीतामढ़ी, डीजल शेड OP में तैनाती।

    5. सोनपुर डिवीजन: 8 SI
    मांसी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, थाना बिहपुर, शाहपुर पटोरी OP में बदलाव। विश्वजीत कुमार रवि को जपला से शाहपुर पटोरी OP प्रमोशन पर भेजा गया।

    6. जोनल हेडक्वार्टर/IVG: 1 SI
    रामाशिष सिंह को सोनपुर CIB से ECR पैसेंजर सिक्योरिटी सेल भेजा गया। शैलेंद्र कुमार सिंह को PSC से IVG HQ में तैनात किया गया।

    4 SI को मिला प्रमोशन का तोहफा

    1. सुरेश कुमार सिंह: राजेंद्र नगर → दिलदारनगर
    2. राम कृष्ण राम: चोपन → हजारीबाग रोड
    3. सत्येंद्र कुमार: बरौनी → गया
    4. विश्वजीत कुमार रवि: जपला → शाहपुर पटोरी OP

    क्यों अहम है यह आदेश

    1. सबसे बड़ा फेरबदल: एक साथ 63 SI का तबादला ECR में हाल के वर्षों का सबसे बड़ा मूवमेंट है।
    2. सभी डिवीजन कवर: दानापुर से लेकर मुगलसराय तक सभी 5 डिवीजन और हेडक्वार्टर प्रभावित।
    3. सिक्योरिटी सेल पर फोकस: पैसेंजर सिक्योरिटी सेल, क्राइम सेल, CIB, एनालिटिक्स सेल में भी नई तैनाती।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया है। लंबे समय से एक ही पोस्ट पर जमे SI को हटाकर ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इंस्पेक्टर कैडर के बाद अब सब-इंस्पेक्टर स्तर पर यह मेगा ट्रांसफर ड्राइव चलाई गई है।

    आदेश में साफ लिखा है कि सभी संबंधित स्टाफ को तत्काल प्रभाव से रिलीव किया जाए। कोई विसंगति हो तो सुरक्षा निदेशालय को सूचित करें।