Blog

  • DDU मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, मई तक 80 चोर गिरफ्तार, गया पोस्ट सबसे आगे

    DDU मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, मई तक 80 चोर गिरफ्तार, गया पोस्ट सबसे आगे

    देवब्रत मंडल

    पिछले साल से 63% ज्यादा गिरफ्तारी, CCTV और मुखबिर तंत्र से कसा शिकंजा; यात्रियों से 139 पर सूचना देने की अपील

    गिरफ्तार अपराधी व आरपीएफ

    पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री सामान चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत चलाए गए विशेष अभियान में RPF ने इस साल मई तक चोरी में शामिल कुल 80 अपराधियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है।

    पिछले साल से 63% ज्यादा कार्रवाई

    मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देशन और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अपराधियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि से 63% अधिक है। यह आंकड़ा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति RPF की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

    कहां से कितने गिरफ्तार?

    1. RPF पोस्ट गया: 47 अपराधी – सबसे ज्यादा
    2. RPF पोस्ट डेहरी ऑन सोन: 18 अपराधी
    3. RPF पोस्ट DDU: 08 अपराधी
    4. RPF पोस्ट सासाराम: 03 अपराधी
    5. RPF पोस्ट रफीगंज: 03 अपराधी
    6. RPF पोस्ट जपला: 01 अपराधी

    बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों में कई आदतन अपराधी भी शामिल हैं जो पहले भी कई वारदातों में लिप्त रह चुके हैं। सभी को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

    कैसे मिली सफलता?

    वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और प्रभावी निगरानी के बेहतर समन्वय से यह सफलता मिली। पोस्ट और अपराध आसूचना शाखा ने मिलकर काम किया। इससे न सिर्फ मामलों का खुलासा हुआ बल्कि यात्रियों का रेलवे और RPF पर भरोसा भी बढ़ा है।

    RPF की यात्रियों से अपील

    रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है:

    1. यात्रा के दौरान अपने सामान पर लगातार नजर रखें।
    2. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।
    3. नजदीकी RPF कर्मी को भी जानकारी दे सकते हैं।

    “रेलवे परिसरों को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने में यात्रियों का सहयोग जरूरी है”, RPF ने कहा।

    वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि CCTV, मुखबिर तंत्र और नियमित निगरानी के जरिए अपराधियों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • भुसिया जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, CRPF ने 5 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय

    भुसिया जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, CRPF ने 5 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय

    215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के निर्देशन में चला सर्च ऑपरेशन, लुटूआ थाना क्षेत्र में टला बड़ा हादसा

    देवब्रत मंडल

    गयाजी, 19 जून 2026

    नक्सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फिर गया है। सीआरपीएफ की सतर्कता से गया जिले में बड़ा हादसा टल गया। 215 बटालियन सीआरपीएफ ने भुसिया जंगल से 5 किलो का शक्तिशाली आईईडी बरामद कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया।

    कैसे मिली सफलता?

    कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के निर्देशन में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 215 बटालियन की “डी” कंपनी को बड़ी सफलता मिली।

    सुरक्षा बलों को लुटूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसिया जंगल में नक्सली गतिविधियों की खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

    जंगल में छिपाकर रखा था IED

    अभियान के दौरान जवानों ने जंगल में छिपाकर रखे गए लगभग 5 किलोग्राम वजन के आईईडी का पता लगाया। बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को तुरंत सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

    टला बड़ा हादसा

    CRPF अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह IED लगाया था। समय रहते बरामदगी होने से एक बड़ी वारदात टल गई। अगर यह विस्फोट होता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

    फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे।

  • गया जंक्शन पर यात्रियों की जान जोखिम में, एफओबी के बजाय यात्री पटरियों पर आए, हादसे की आशंका,जिम्मेदार कौन?

    गया जंक्शन पर यात्रियों की जान जोखिम में, एफओबी के बजाय यात्री पटरियों पर आए, हादसे की आशंका,जिम्मेदार कौन?

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन

    गया। शुक्रवार 19 जून 2026 को पटना-हटिया एक्सप्रेस के लगभग तीन घंटे से अधिक विलंब से चल रही थी। गया जंक्शन आने के दौरान इस झुलसती गर्मी में परेशान यात्रियों ने ट्रेन के आगमन के क्रम में बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म संख्या 5 से 6 पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते देखे गए। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। जहां गया जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है वहीं सुरक्षा व्यवस्था ताक पर रख दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की गई है। लेकिन जब ट्रेन प्लेटफॉर्म की ओर आ रही थी और यात्री एफओबी से प्लेटफॉर्म बदलने के बजाय सीधे रेल पथ पर आ गए और प्लेटफॉर्म बदले। यहां पर न तो आरपीएफ का कोई सिपाही दिखाई दे रहा था और न तो जीआरपी के जवान। पदाधिकारी की तो बात करना ही बेमानी है।

    शुक्र है कि कोई हादसा नहीं हुआ। वरना दुर्घटना के बाद फिर वही बात होती कि चिकित्सक बुलाया जाएं। इसके लिए मेमो भेजा जाए। तब तक शायद कुछ अनहोनी की आशंका। यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं म वो भी आरपीएफ और जीआरपी की मौजदूगी में भी हुए हैं। महाबोधि एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस से हुई घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता। जरूरत है व्यवस्था में सुधार के साथ साथ जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने की।
    गौरतलब है कि गया जंक्शन पर आए दिन कई दुखद घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद यात्रियों को रोकने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

  • ‘आगे रास्ता बंद है’ का बोर्ड, लेकिन सड़क पर दौड़ रहे वाहन; बागेश्वरी आरओबी निर्माण अब भी इंतजार में, देखिये कुछ खास तस्वीरें

    ‘आगे रास्ता बंद है’ का बोर्ड, लेकिन सड़क पर दौड़ रहे वाहन; बागेश्वरी आरओबी निर्माण अब भी इंतजार में, देखिये कुछ खास तस्वीरें

    देवब्रत मंडल

    तस्वीर झूठ नहीं बोलती, आधी हकीकत, आधा फ़साना

    गया। कई बार जो दिखाई देता है, वास्तविकता उससे बिल्कुल अलग होती है। बागेश्वरी रोड पर लगा एक बोर्ड इन दिनों कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है। सड़क किनारे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से लगाया गया सूचना बोर्ड लोगों को आगाह करता है कि “सावधान, आगे रास्ता बंद है”, लेकिन मौके की तस्वीर कुछ और ही कह रही है। सड़क पर लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और छोटे-बड़े वाहन लगातार गुजर रहे हैं।

    बागेश्वरी सड़क मार्ग पर फर्राटे भरते वाहन

    दरअसल, बागेश्वरी रेलवे गुमटी (एलसी/गेट) के स्थान पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर यह सूचना लगाई गई है। करीब 100 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गया शहर को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत दिलाना है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा योजना का शिलान्यास किया जा चुका है तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भूमि पूजन भी कर चुके हैं।

    भूमि पूजन करते विधानसभा अध्यक्ष

    हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि आरओबी निर्माण की दिशा में अब तक कोई बड़ा भौतिक कार्य दिखाई नहीं देता। निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक प्लान को मंजूरी मिल चुकी है और चयनित एजेंसी भी आवश्यक संसाधनों तथा बेस कैंप की व्यवस्था कर चुकी है। पुल निर्माण निगम के अधिकारी समय-समय पर बागेश्वरी रोड और पावरगंज-स्टेशन रोड का निरीक्षण भी करते रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक धरातल पर शुरू नहीं हो सका है।
    स्थिति यह है कि आरओबी के पिलर निर्माण के लिए सड़क पर एक गड्ढा तक नहीं खोदा गया है। सड़क किनारे मौजूद पेड़-पौधों और बिजली के तारों का स्थानांतरण भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में “रास्ता बंद” की सूचना और वास्तविक स्थिति के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है।

    अधिकृत एजेंसी का प्लांट का जायजा लेते अभियन्ताओं की टीम

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस परियोजना का इंतजार किया जा रहा है। अब राज्य में नई सरकार बनने के बाद भी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर आरओबी निर्माण कार्य कब शुरू होगा और कब पूरा होगा। बागेश्वरी और आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए यह सवाल आज भी एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
    लोगों की अपेक्षा है कि कागजों और बैठकों से आगे बढ़कर अब परियोजना को जमीन पर उतारा जाए, ताकि गया शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके और बहुप्रतीक्षित बागेश्वरी आरओबी का सपना साकार हो सके।

  • गया न्यायालय में 29 जून से फिर होगी डे-शिफ्ट कोर्ट की शुरुआत, आदेश जारी

    देवब्रत मंडल

    गया, 18 जून। गया न्यायपालिका में संचालित मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था 27 जून 2026 को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 29 जून 2026 से गया न्यायाधीशी के सभी न्यायालयों में पुनः डे-शिफ्ट (सामान्य समय) में न्यायिक कार्य शुरू होगा। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गया द्वारा आदेश संख्या 95/2026 जारी किया गया है।
    जारी आदेश के अनुसार, गया न्यायाधीशी के अंतर्गत सभी न्यायालयों के साथ-साथ शेरघाटी एवं टिकारी अनुमंडलीय न्यायालयों में भी 29 जून से डे-शिफ्ट व्यवस्था लागू होगी। यह निर्णय सिविल कोर्ट नियमावली तथा पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में लिया गया है।
    न्यायालयों का नया समय
    प्रथम सत्र: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
    अवकाश: दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक
    द्वितीय सत्र: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
    वहीं, न्यायालय कार्यालयों का कार्य समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक द्वारा जारी आदेश की प्रति न्यायिक पदाधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, बार एवं अधिवक्ता संघों सहित संबंधित सभी विभागों को भेज दी गई है। साथ ही गया न्यायाधीशी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस आदेश को अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
    इस आदेश के बाद न्यायालयों में कार्यरत अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं वादकारियों को 29 जून से सामान्य न्यायालयीन समय के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

  • गया के कुष्ठ अस्पताल की 12 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण, SDO ने प्रबंधन को बताया ‘मूक सहायक’

    गया के कुष्ठ अस्पताल की 12 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण, SDO ने प्रबंधन को बताया ‘मूक सहायक’

    देवब्रत मंडल

    मरीजों को खाना तक नहीं, शाम का नाश्ता बंद; 27 मरीजों के लिए सिर्फ 8 कमरे, हैंडपंप भी खराब

    गया, 18 जून 2026। टाइम्स ऑफ इंडिया की प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, गया के छोटकी नवादा गांधी मोड से कुछ दूर आगे रामशिला पहाड़ की तलहटी में स्थित गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल एवं आश्रय स्थल की करीब 12 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। और भी जमीन पर अवैध कब्जे का खतरा मंडरा रहा है।

    SDO का आरोप: अस्पताल प्रबंधन ‘नॉन-कोऑपरेटिव‘

    गया सदर SDO अनिल कुमार रमन ने अस्पताल प्रबंधन पर “असहयोग” और अतिक्रमण में “मूक सहायक” की भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। अस्पताल गया-पटना रोड के पश्चिम में पंचायती अखाड़ा इलाके में स्थित है।

    मुख्य द्वार पर उकेरी गई ऐतिहासिक दास्तां

    मरीजों की हालत दयनीय, खाने तक के लाले

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों की दुर्दशा के प्रति उदासीन हैं। इनका कहना है कि यह अस्पताल नहीं हुआ करता था, अंग्रेजी हुकूमत के दौरान यहां कुष्ठ रोगियों के आवासन के लिए आश्रय स्थल बनाया गया था। बाद में इनके इलाज के लिए यहां इंडोर और आउटडोर की सुविधाएं मुहैया कराया जाने लगा।

    उन्होंने बताया:

    1. खाना बंद रहा: कुछ समय तक मरीजों को भोजन की आपूर्ति बंद रही। औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा के हस्तक्षेप के बाद ही इसे बहाल किया गया।
    2. शाम का नाश्ता बंद: खाना शुरू होने के बाद भी शाम का नाश्ता अब तक बंद है।
    3. जर्जर कमरे, पानी नहीं: अस्पताल के कमरे जर्जर हैं। शौचालय की कमी है और पीने का पानी तक नहीं। पहले लगे हैंडपंप खराब हो चुके हैं।

    प्रभारी ने मानीं खामियां: 16 की जगह 27 मरीज

    अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सुमन ने माना कि डॉ. मंडल की ज्यादातर चिंताएं सही हैं। उन्होंने कहा कि जमीन काफी होने के बावजूद आवास की कमी है। अभी 8 कमरों में 27 मरीज रह रहे हैं, जबकि इनमें सिर्फ 16 लोगों के रहने की व्यवस्था है।

    भीख मांगने से रोकने का अधिकार नहीं

    भिक्षावृत्ति पर आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद मरीजों के भीख मांगने पर डॉ. सुमन ने कहा कि वे सिर्फ समझा सकते हैं, शारीरिक रूप से रोकने का अधिकार उनके पास नहीं है।

    उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी जिला प्रशासन के साथ पिछले दिनों हुई एक बैठक में इस कुष्ठ आश्रम की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

    स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया(अब्दुल क़ादिर)

  • सुरक्षा के दावों की खुली पोल: गया जंक्शन बना अपराधियों का अड्डा, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस सॉफ्ट टारगेट

    सुरक्षा के दावों की खुली पोल: गया जंक्शन बना अपराधियों का अड्डा, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस सॉफ्ट टारगेट

    एक महीने में मोबाइल, मंगलसूत्र, पर्स की झपटमारी; पत्रकार की बाइक तक चोरी, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थम रहीं वारदातें

    देवब्रत मंडल

    गया, 17 जून 2026। रेलवे की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावों के बीच गया जंक्शन पर यात्रियों के साथ आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां कई गिरोह सक्रिय हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जून महीने में हुई घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। आम यात्रियों व लोगों का कहना है कि सोना लूटकांड के बाद बदले गए पुलिस पदाधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के योगदान देने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि गया जंक्शन अपराधमुक्त हो सकता है लेकिन उनकी उम्मीदें भी अब टूटने लगी है।

    गंगा-दामोदर एक्सप्रेस: अपराधियों की पहली पसंद

    ट्रेन नंबर 13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गई है। इसी ट्रेन में जून में 4 बड़ी वारदातें हुईं:

    1. S-5 कोच, बर्थ-11: यात्री का मोबाइल गायब।
    2. S-6 कोच, बर्थ-4: महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र झपटा। ट्रेन खुलते ही वारदात।
    3. S-3 कोच, बर्थ-12: महिला यात्री का मोबाइल झपटकर अपराधी फरार।
    4. S-1 कोच, सीट-35: यात्री की जेब से मोबाइल फोन चोरी।

    दूसरी ट्रेनों में भी वारदात

    1. 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस: S-1 कोच में बर्थ 73, 74, 78 पर धनबाद से DDU जा रहे परिवार का लेडीज पर्स चोरी। पर्स में 3000 रुपये कैश था। गया जंक्शन पहुंचने से कुछ पहले घटना।
    2. 15137 ट्रेन: B-1 कोच, बर्थ-44 के पास से बिहारशरीफ से डेहरी-ऑन-सोन जा रहे यात्री का पिट्ठू बैग चोरी।
    3. प्लेटफॉर्म पर: एक यात्री का लहसुन का बोरा गायब हुआ, बाद में मिल गया।

    महाबोधि एक्सप्रेस में सीट बेचने वाला गिरफ्तार

    महाबोधि एक्सप्रेस में सीट बेचने का मामला भी सामने आया। पीड़ित महिला यात्री की शिकायत पर रफीगंज निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पहले गया जंक्शन पर अवैध रूप से पानी बेचता था।

    NRI महिला और पत्रकार भी बने शिकार

    1. अप्रवासी भारतीय महिला श्वेता शर्मा के बच्चे का पासपोर्ट समेत सामान चोरी।
    2. पुष्पा देवी नामक महिला यात्री के साथ भी चोरी।
    3. दो पत्रकार भी शिकार: आकाशवाणी अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत पत्रकार की बाइक गया जंक्शन के बाहरी परिसर, RMS ऑफिस के पास से चोरी हो गई। वहीं एक का पर्स प्लेटफॉर्म पर गायब हो गया।

    ‘शिकायतें कम, घटनाएं ज्यादा’

    कई यात्री ऐसी घटनाओं को अपनी लापरवाही समझकर शिकायत दर्ज नहीं कराते। इससे अपराध का सही आंकड़ा सामने नहीं आता।

    गिरोह के कुछ सदस्य और पॉकेटमार गिरफ्तार भी हुए हैं, लेकिन गया जंक्शन पर अपराधियों का बोलबाला कायम है। यात्रियों का सामान गायब होने के बाद उन्हें पुलिस-कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

    ‘ट्रेन में सुखद यात्रा’ की बात अब बेमानी लगती है। यात्री सवाल उठा रहे हैं कि जब सुरक्षा के इतने दावे हैं तो गया जंक्शन पर रोज अपराध क्यों हो रहे हैं?

  • गयाजी में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार: डुमरी नाला से भरमार बंदूक, AK-47 के कारतूस और डेटोनेटर बरामद

    गयाजी में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार: डुमरी नाला से भरमार बंदूक, AK-47 के कारतूस और डेटोनेटर बरामद

    देवब्रत मंडल

    47वीं बटालियन CRPF व लुटुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चट्टानों के बीच छिपाकर रखे थे हथियार-विस्फोटक

    गयाजी, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 47वीं बटालियन CRPF एवं लुटुआ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरी नाला के पास जंगल में चट्टानों के बीच छिपाकर रखे गए हथियार, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

    सुबह 7:35 बजे हुई कार्रवाई

    डी/47 बटालियन CRPF की टीम ने सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व तथा कमांडेंट अवधेश कुमार के पर्यवेक्षण में लुटुआ थाना पुलिस के साथ विशेष क्षेत्र प्रभुत्व (SADO) अभियान चलाया।

    सोनदाहा कैंप से करीब 4.5 किमी पश्चिम और डुमरी गांव से 1.5 किमी पश्चिम स्थित डुमरी नाला के समीप सुबह लगभग 7:35 बजे यह बरामदगी हुई।

    डॉग स्क्वाड और BDDS की अहम भूमिका

    इस अभियान में 47वीं बटालियन CRPF के डॉग स्क्वाड तथा बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता (BDDS) की भूमिका महत्वपूर्ण रही। संयुक्त टीम ने क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान संदिग्ध स्थान से सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।

    क्या-क्या हुआ बरामद

    बरामद सामग्री की सूची:

    1. एक भरमार बंदूक
    2. AK-47 के पांच जीवित कारतूस और एक खाली खोखा
    3. SLR के दो जीवित कारतूस और एक खाली खोखा
    4. एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
    5. 12 वोल्ट की एक बैटरी
    6. SLR पुल-थ्रू के पांच टुकड़े
    7. लगभग 20 मीटर इलेक्ट्रिक तार

    इलाके में सघन तलाशी जारी

    CRPF अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद आसपास के जंगल क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

    अधिकारियों के अनुसार, “यह सफलता नक्सलियों की योजनाओं को विफल करने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” किसी भी संदिग्ध गतिविधि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।