Blog

  • बागेश्वरी गुमटी आरओबी: 24 जुलाई से जेसीबी और भारी मशीनों के साथ शुरू होगा निर्माण कार्य, अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई

    बागेश्वरी गुमटी आरओबी: 24 जुलाई से जेसीबी और भारी मशीनों के साथ शुरू होगा निर्माण कार्य, अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई

    देवब्रत मंडल


    गया। गया शहर के बागेश्वरी गुमटी पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को लेकर रेलवे की ओर से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 से निर्माण कार्य तेज गति से शुरू किया जाएगा, जिसके लिए जेसीबी एवं अन्य भारी मशीनों का संचालन किया जाएगा।
    जारी नोटिस में कहा गया है कि निर्माण स्थल पर स्थित सभी अस्थायी एवं स्थायी दुकानों तथा अन्य अवरोधों को 23 जुलाई 2026 तक स्वयं हटा लिया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी दुकानदार अपने सामान को निर्धारित समय के भीतर सुरक्षित स्थान पर हटा लें। यदि तय समय सीमा के बाद भी दुकानें या अवरोध नहीं हटाए जाते हैं, तो निर्माण कार्य की आवश्यकता के अनुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदारों की होगी।
    नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह कदम जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या संपत्ति की क्षति से बचा जा सके।
    गौरतलब है कि बागेश्वरी गुमटी आरओबी परियोजना को लेकर जिला प्रशासन और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। हाल ही में प्रभावित मकानों की मापी, दीवारों पर निशान लगाने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज की गई है। अब नोटिस जारी होने के बाद माना जा रहा है कि परियोजना का निर्माण कार्य अगले चरण में तेजी से आगे बढ़ेगा।

  • बागेश्वरी गुमटी आरओबी: डीएम के निर्देश पर तेज हुई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, प्रभावित मकानों की दीवारों पर लगने लगे निशान

    बागेश्वरी गुमटी आरओबी: डीएम के निर्देश पर तेज हुई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, प्रभावित मकानों की दीवारों पर लगने लगे निशान

    देवब्रत मंडल

    अलाइनमेंट के अनुसार हो रही मापी, दीवारों पर लिखा जा रहा कितनी जमीन और भवन होगा अधिग्रहित


    गया जी। बागेश्वरी गुमटी के पास निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश के बाद परियोजना के अलाइनमेंट में आने वाले मकानों और दुकानों की मापी शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों की टीम प्रभावित भवनों की दीवारों पर यह भी अंकित कर रही है कि किस मकान की कितनी भूमि और भवन का हिस्सा अधिग्रहण के दायरे में आएगा।

    डीएम के निरीक्षण के बाद शुरू हुई कार्रवाई

    कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि परियोजना से प्रभावित सभी भवनों का स्पष्ट सीमांकन किया जाए और यह तय किया जाए कि किस व्यक्ति की कितनी भूमि अधिग्रहित होगी। साथ ही प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया भी पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जाए।

    भवन निर्माण व संबंधित विभाग की संयुक्त टीम कर रही मापी

    डीएम के निर्देश के बाद भवन निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बागेश्वरी मोहल्ले में पहुंची। टीम ने सड़क के दोनों ओर स्थित उन मकानों की मापी शुरू कर दी है जो आरओबी के अलाइनमेंट में आ रहे हैं। मापी के साथ-साथ संबंधित मकानों की दीवारों पर अधिग्रहण की सीमा भी अंकित की जा रही है, ताकि मकान मालिकों को स्पष्ट जानकारी मिल सके कि उनकी कितनी जमीन और भवन परियोजना से प्रभावित होगा।

    प्रभावित लोगों को भवन का भी मिलेगा मुआवजा

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया था कि केवल भूमि ही नहीं, बल्कि अधिग्रहित होने वाले भवनों का भी मुआवजा नियमानुसार दिया जाएगा। अब दीवारों पर किए जा रहे सीमांकन से यह स्पष्ट होने लगा है कि किसकी कितनी भूमि और भवन परियोजना के लिए लिया जाएगा।

    सरकारी जमीन पर जारी है निर्माण कार्य

    पुल निर्माण विभाग द्वारा बताया गया है कि बागेश्वरी गुमटी आरओबी का निर्माण कार्य फिलहाल सरकारी भूमि पर जारी है। पुल के पिलरों के लिए फाउंडेशन का काम चल रहा है। हालांकि कार्य की रफ्तार समय-समय पर धीमी और तेज होती रही है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों का कहना है कि परियोजना के लिए आवश्यक निजी भूमि समय पर उपलब्ध नहीं होने से निर्माण की गति प्रभावित हो रही है।

    मकान मालिकों और किरायेदारों में बनी हुई है असमंजस की स्थिति

    दीवारों पर अधिग्रहण संबंधी निशान लगने के बाद प्रभावित मकान मालिकों और दुकानों में रहने वाले किरायेदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पहले मुआवजा मिलेगा और उसके बाद निर्माण आगे बढ़ेगा, या फिर अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया के साथ-साथ काम जारी रहेगा। यह सवाल परियोजना की शुरुआत से ही उठता रहा है और अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होने के बाद फिर चर्चा का विषय बन गया है।

  • गया रेल थाना सोना लूटकांड: 8 महीने से फरार तीन सिपाहियों ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में, जानें कब कब क्या हुआ

    गया रेल थाना सोना लूटकांड: 8 महीने से फरार तीन सिपाहियों ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में, जानें कब कब क्या हुआ

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया रेल थाना के चर्चित सोना लूटकांड में 21 नवंबर 2025 से फरार चल रहे चार नामजद सिपाहियों में से तीन ने सोमवार को एसीजेएम-5 सौम्या की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने आत्मसमर्पण करने वाले सिपाही अभिषेक चतुर्वेदी, करण कुमार और आनंद मोहन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा, गया भेज दिया। हालांकि इस मामले का चौथा आरोपी सिपाही रंजन कुमार अभी भी फरार है।

    एक आरोपी अब भी फरार, एसआईटी की तलाश जारी


    फरार सिपाही रंजन कुमार पटना जिले के रानीतालाब का रहने वाला है, जबकि उसका ससुराल गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में बताया जाता है। एसआईटी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    कहां के रहने वाले हैं सरेंडर करने वाले तीनों सिपाही


    न्यायिक हिरासत में भेजे गए सिपाही करण कुमार भोजपुर (आरा) जिले के निवासी हैं। अभिषेक चतुर्वेदी छपरा जिले के रहने वाले हैं, जबकि आनंद मोहन सीतामढ़ी के निवासी हैं। घटना के बाद से चारों सिपाही फरार चल रहे थे।

    हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, फिर किया सरेंडर


    चारों फरार सिपाहियों के खिलाफ जनवरी 2026 में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी ने पटना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन 6 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद एसआईटी ने गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी। लगातार छापेमारी के बीच तीनों आरोपियों ने 20 जुलाई 2026 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

    रिमांड पर लेकर हो सकती है गहन पूछताछ


    सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले तीनों सिपाहियों को एसआईटी पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर सकती है। जांच टीम इस मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि इन तीनों से पूछताछ के दौरान लूट की पूरी साजिश और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

    कोडरमा में बनी थी लूट की साजिश


    जांच में सामने आया है कि गया रेल थाना के आरोपी सिपाही बिना किसी अधिकृत आदेश के अपने कार्यक्षेत्र से बाहर कोडरमा चले गए थे। वहीं कथित रूप से इस लूट की योजना बनाई गई। इसके बाद हावड़ा-बीकानेर (जोधपुर) एक्सप्रेस के गया जंक्शन पहुंचने से पहले सोना कारोबारी के कर्मचारी धनञ्जय शाश्वत से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

    डेढ़ करोड़ के करीब एक किलो सोना लूटा गया था


    यह सनसनीखेज वारदात 21 नवंबर 2025 को हुई थी। आरोप है कि गया रेल थाना के सिपाहियों ने दो बाहरी व्यक्तियों मो. परवेज आलम और पूर्व चालक सीताराम के साथ मिलकर सोना कारोबारी मनोज कुमार सोनी के कर्मचारी धनञ्जय शाश्वत से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिया था। उस समय बरामदगी के अनुसार इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई थी।

    रेल पुलिस की भूमिका भी रही सवालों के घेरे में


    मामले की जांच शुरू होने के बाद रेल पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई थी। तत्कालीन गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं और उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी जारी है।
    सराफा कारोबारी और अन्य आरोपी भी पहुंचे थे जेल
    कांड संख्या 334/25 में गया सराफा मंडी के कारोबारी मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को भी एसआईटी ने लूट का सोना खरीदने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके पास से करीब 100 ग्राम सोना बरामद किया गया था। वह भी फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं एक अन्य आरोपी मो. परवेज आलम ने गिरफ्तारी के डर से रेलवे न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था और 11 जुलाई से जमानत पर बाहर है।

    एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एएसपी कर रहे हैं जांच


    पूरे हाई-प्रोफाइल सोना लूटकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व अपर रेल पुलिस अधीक्षक भास्कर रंजन कर रहे हैं। अब तीन सिपाहियों के आत्मसमर्पण के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं फरार सिपाही रंजन कुमार की गिरफ्तारी और संभावित रिमांड पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हैं।

  • गया रेल थाना सोना लूटकांड: 8 महीने से फरार तीन सिपाहियों ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में, जानें कब कब क्या हुआ

    गया रेल थाना सोना लूटकांड: 8 महीने से फरार तीन सिपाहियों ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में, जानें कब कब क्या हुआ

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया रेल थाना के चर्चित सोना लूटकांड में 21 नवंबर 2025 से फरार चल रहे चार नामजद सिपाहियों में से तीन ने सोमवार को एसीजेएम-5 सौम्या की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने आत्मसमर्पण करने वाले सिपाही अभिषेक चतुर्वेदी, करण कुमार और आनंद मोहन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा, गया भेज दिया। हालांकि इस मामले का चौथा आरोपी सिपाही रंजन कुमार अभी भी फरार है।

    एक आरोपी अब भी फरार, एसआईटी की तलाश जारी


    फरार सिपाही रंजन कुमार पटना जिले के रानीतालाब का रहने वाला है, जबकि उसका ससुराल गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में बताया जाता है। एसआईटी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    कहां के रहने वाले हैं सरेंडर करने वाले तीनों सिपाही


    न्यायिक हिरासत में भेजे गए सिपाही करण कुमार भोजपुर (आरा) जिले के निवासी हैं। अभिषेक चतुर्वेदी छपरा जिले के रहने वाले हैं, जबकि आनंद मोहन सीतामढ़ी के निवासी हैं। घटना के बाद से चारों सिपाही फरार चल रहे थे।

    हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, फिर किया सरेंडर


    चारों फरार सिपाहियों के खिलाफ जनवरी 2026 में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी ने पटना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन 6 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद एसआईटी ने गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी। लगातार छापेमारी के बीच तीनों आरोपियों ने 20 जुलाई 2026 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

    रिमांड पर लेकर हो सकती है गहन पूछताछ


    सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले तीनों सिपाहियों को एसआईटी पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर सकती है। जांच टीम इस मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि इन तीनों से पूछताछ के दौरान लूट की पूरी साजिश और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

    कोडरमा में बनी थी लूट की साजिश


    जांच में सामने आया है कि गया रेल थाना के आरोपी सिपाही बिना किसी अधिकृत आदेश के अपने कार्यक्षेत्र से बाहर कोडरमा चले गए थे। वहीं कथित रूप से इस लूट की योजना बनाई गई। इसके बाद हावड़ा-बीकानेर (जोधपुर) एक्सप्रेस के गया जंक्शन पहुंचने से पहले सोना कारोबारी के कर्मचारी धनञ्जय शाश्वत से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

    डेढ़ करोड़ के करीब एक किलो सोना लूटा गया था


    यह सनसनीखेज वारदात 21 नवंबर 2025 को हुई थी। आरोप है कि गया रेल थाना के सिपाहियों ने दो बाहरी व्यक्तियों मो. परवेज आलम और पूर्व चालक सीताराम के साथ मिलकर सोना कारोबारी मनोज कुमार सोनी के कर्मचारी धनञ्जय शाश्वत से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिया था। उस समय बरामदगी के अनुसार इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई थी।

    रेल पुलिस की भूमिका भी रही सवालों के घेरे में


    मामले की जांच शुरू होने के बाद रेल पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई थी। तत्कालीन गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं और उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी जारी है।
    सराफा कारोबारी और अन्य आरोपी भी पहुंचे थे जेल
    कांड संख्या 334/25 में गया सराफा मंडी के कारोबारी मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को भी एसआईटी ने लूट का सोना खरीदने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके पास से करीब 100 ग्राम सोना बरामद किया गया था। वह भी फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं एक अन्य आरोपी मो. परवेज आलम ने गिरफ्तारी के डर से रेलवे न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था और 11 जुलाई से जमानत पर बाहर है।

    एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एएसपी कर रहे हैं जांच


    पूरे हाई-प्रोफाइल सोना लूटकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व अपर रेल पुलिस अधीक्षक भास्कर रंजन कर रहे हैं। अब तीन सिपाहियों के आत्मसमर्पण के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं फरार सिपाही रंजन कुमार की गिरफ्तारी और संभावित रिमांड पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हैं।

  • बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार कल्याण ट्रस्ट और राष्ट्रीय आयोजनों पर मंथन

    बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार कल्याण ट्रस्ट और राष्ट्रीय आयोजनों पर मंथन

    देवब्रत मंडल

    गयाजी, 19 जुलाई 2026। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गया जिला इकाई की आम बैठक रविवार को गुरारू प्रखंड स्थित डीहा स्टेडियम परिसर में जिलाध्यक्ष रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान प्रशासन और पत्रकारों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच (फ्रेंडली मैच) का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान किया।
    बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ हुई। इसके बाद संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान को और व्यापक बनाने, प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष कई प्रकार की व्यावसायिक एवं सामाजिक चुनौतियां हैं, जिनका सामना संगठित होकर ही प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।
    बैठक में गया जिले में पत्रकारों के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से विचार किया गया। सदस्यों ने राष्ट्रीय सेमिनार, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तथा पत्रकारिता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों को गया में आयोजित कराने की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन जिले के पत्रकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सहभागिता बढ़ाने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेंगे।

    बैठक का एक महत्वपूर्ण विषय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट की स्थापना भी रहा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सकारात्मक चर्चा करते हुए कहा कि ट्रस्ट का गठन होने से जरूरतमंद पत्रकारों एवं उनके परिवारों को आपातकालीन परिस्थितियों में आर्थिक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके स्वरूप, संचालन और संसाधनों के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति बनी।बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पत्रकारों के हित में पत्रकार कोष के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, लेकिन कई बार विपरीत परिस्थितियों में उसे स्वयं सहयोग की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में संगठन के स्तर पर एक स्थायी पत्रकार कोष बनने से आर्थिक संकट, दुर्घटना, बीमारी अथवा अन्य आपात स्थितियों में पत्रकारों और उनके परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
    बैठक के अंत में विभिन्न सदस्यों ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, पत्रकारों के प्रशिक्षण, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी तथा पत्रकार सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनके कल्याण और पेशेवर विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
    कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रशासन-पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच ने आपसी समन्वय और सौहार्द को नई मजबूती प्रदान की। बैठक के समापन पर जिलाध्यक्ष रंजन सिन्हा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार श्याम भंडारी, प्रदीप रंजन, अक्षय सिंह, रत्नेश कुमार, कुमुद रंजन, जय प्रकाश, पंकज, अजीत कुमार, राकेश कुमार, धर्मेंद्र, दिग्विजय सिंह, राजीव रंजन, अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, एल एन लीली, सुभाष कुमार, सुबेदार यादव, नीतम राज, अभिषेक राज, संजीव कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, दीपक, रवि भूषण, प्रेम चंद कुमार, अविनाश कुमार, आकाश रौशन, परशुराम सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, आलोक रंजन, प्रभात कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार, जितेंद्र मिश्रा, सुदिप्तो नाग, पुरुषोत्तम, सहजानंद सरस्वती, सुदर्शन कुमार, सुमित कुमार, आशीष कुमार, डीके यादव, श्याम किशोर, महताब अंसारी समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

  • बागेश्वरी आरओबी – एक कलम की जिद और एक मासूम की कुर्बानी की कहानी

    बागेश्वरी आरओबी – एक कलम की जिद और एक मासूम की कुर्बानी की कहानी

    देवब्रत मंडल

    दिवंगत मासूम कृष के पिता(लाल स्वेटर में)

    लोग अब खुलकर कहने लगे हैं कि मैं बागेश्वरी गुमटी पर बन रहे आरओबी को लेकर “ज्यादा एग्रेसिव” हूं।

    मानता हूं। क्योंकि कुछ जख्म ऐसे होते हैं जो भुलाए नहीं भूलते।

    क्रिष की मौत आज भी गूंजती है


    याद है कुछ समय पहले की बात है। शाम ढल चुकी थी। पावरगंज मोहल्ले का एक मासूम बच्चा क्रिष साइकिल से रेल पटरी पार कर रहा था। बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आ गया और वहीं दम तोड़ दिया। वो अपने पिता अशोक प्रजापति का इकलौता बेटा था।

    क्रिष की मौत ने पूरे गया को रुला दिया था। उस दिन हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही बात थी – “अब हर हाल में बागेश्वरी पर आरओबी बनना चाहिए”।

    आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम

    इससे पहले भी और इसके बाद भी कई जानें इसी गुमटी और इसके आसपास ट्रेन की चपेट में जा चुकी हैं।

    आंदोलन पहले भी हुए। लेकिन क्रिष के पिता का वो करुणा भरा संदेश आज भी मेरे जेहन में गूंजता है।

    कलम उठी तो मिशन बन गया


    मैं पेशे से पत्रकार हूं, लेकिन उससे पहले एक आम नागरिक हूं। सीने में दिल धड़कता है। उसी दर्द ने कलम उठाने पर मजबूर किया।

    सोचा – समाज के लिए कुछ ऐसा लिखो कि एक बड़ी लकीर खिंच जाए।
    ताकि अब कोई मां का लाल, कोई पिता का सहारा रेल पटरी पर अपनी जान न गंवाए।

    बस उसी दिन से बागेश्वरी आरओबी की मांग को अपना मिशन बना लिया। बदनामी सही, ताने सही, लेकिन पीछे नहीं हटे।

    अब मिशन सफलता की राह पर

    आरओबी और लाइट आरओबी का नक्शा


    आज जब भूमि पूजन के 5 महीने बाद पीलर के गड्ढे खुद रहे हैं, अधिकारियों का आना-जाना शुरू हुआ है, तो लगता है वो मिशन अब सफलता की राह पर है।

    बदनामी और नेकनीयती के बीच हुए इस संघर्ष में magadhlive.news कहां तक सफल रही है, इसका फैसला मैं नहीं करूंगा।

    फैसला आप करेंगे – गया की जनता करेगी।

    बस! इतना तय है कि अब और कोई क्रिष अपनी जान नहीं गंवाएगा।

  • डीएम ने पितृपक्ष मेला से पूर्व फ्लाईओवर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सड़क व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

    डीएम ने पितृपक्ष मेला से पूर्व फ्लाईओवर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सड़क व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

    देवब्रत मंडल

    जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर ने निर्माणाधीन बागेश्वरी फ्लाईओवर एवं मानपुर फ्लाईओवर परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, भू-अर्जन, यातायात व्यवस्था तथा आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने तथा पितृपक्ष मेला-2026 से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बागेश्वरी फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में आने वाले सभी मकानों एवं भूमि का घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें तथा संबंधित रैयतों के भूमि एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों का संग्रह करें। उन्होंने कहा कि जिनकी भूमि या मकान परियोजना की जद में आएंगे, उन्हें राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुरूप नियमानुसार उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि प्रभावित मकानों एवं अन्य संरचनाओं का मूल्यांकन शीघ्र कराया जाए, ताकि मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया में विलंब न हो। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अब तक परियोजना से संबंधित 95 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। जिन लोगों को अपनी भूमि अथवा अन्य किसी विषय पर आपत्ति दर्ज करानी है, वे अपना आवेदन जिला भू-अर्जन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं, जिसका नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा।
    निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला प्रारंभ होने से पूर्व जमीन के अंदर किए जाने वाले सभी फाउंडेशन कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि मेला अवधि में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सड़क पूरी तरह चालू स्थिति में बनी रहे।
    उन्होंने निर्माण स्थल के आसपास बिखरी लोहे की सामग्री, मिट्टी के ढेर, जल-जमाव एवं कीचड़ को तत्काल हटाकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
    इसके बाद जिला पदाधिकारी ने मानपुर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क पर जमा कीचड़ एवं पानी को तत्काल हटाया जाए तथा सड़क पर बने मिट्टी के टीलों को समतल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह शहर का अत्यंत व्यस्त एवं महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए निर्माण कार्य के दौरान भी यातायात सुचारु रूप से संचालित रहना चाहिए।
    जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला-2026 से पूर्व सड़क पर मौजूद सभी गड्ढों की मरम्मत कराई जाए तथा पूरे मार्ग की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को प्रतिदिन सुबह एवं शाम सड़क का निरीक्षण कर सफाई एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए।
    जिला पदाधिकारी ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आमजन की सुविधा को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया।

  • प्रेतशिला रोपवे का विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पितृपक्ष मेला 2026 से पहले संचालन की संभावना खत्म

    प्रेतशिला रोपवे का विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पितृपक्ष मेला 2026 से पहले संचालन की संभावना खत्म

    सेफ्टी ऑडिट पूरा नहीं होने से नहीं मिलेगी मंजूरी, 676 सीढ़ियां चढ़ने की कठिनाई से अभी नहीं मिलेगी श्रद्धालुओं को राहत

    देवब्रत मंडल

    प्रेतशिला रोपवे परियोजना का निरीक्षण करते विस अध्यक्ष

    गया जी। आगामी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को प्रेतशिला में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े अभियंताओं से यह जानना चाहा कि क्या इस वर्ष के पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थयात्रियों को रोपवे की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    अभियंताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि फिलहाल रोपवे का संचालन शुरू करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और सुरक्षा कारणों से पितृपक्ष मेला 2026 से पहले इसे चालू करना उचित नहीं होगा। किसी भी रोपवे परियोजना के संचालन से पहले थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा अनिवार्य सेफ्टी ऑडिट कराया जाता है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और सुरक्षा संबंधी स्वीकृति नहीं मिल जाती, तब तक रोपवे का संचालन नहीं किया जा सकता।

    प्रेतशिला गया जी के प्रमुख पिंडदान स्थलों में से एक है, जहां पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पहाड़ी की चोटी पर स्थित पिंडदान वेदी तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 676 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। कई स्थानों पर सीढ़ियां काफी खड़ी होने के कारण वृद्ध, दिव्यांग और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रेतशिला रोपवे परियोजना शुरू की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। विभागीय सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सेफ्टी ऑडिट और अंतिम सुरक्षा स्वीकृति की प्रक्रिया शेष रहने के कारण रोपवे का संचालन अभी शुरू नहीं किया जा सकता।

    ऐसे में इस वर्ष पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को पहले की तरह सीढ़ियों के रास्ते ही प्रेतशिला की चोटी तक पहुंचकर पिंडदान करना होगा। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सुरक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

  • गया जंक्शन: दोपहिया पार्किंग स्टैंड के संचालन के लिए ई-नीलामी, 28 जुलाई को होगी ऑनलाइन बोली

    गया जंक्शन: दोपहिया पार्किंग स्टैंड के संचालन के लिए ई-नीलामी, 28 जुलाई को होगी ऑनलाइन बोली

    देवब्रत मंडल

    गया: पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने गया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग स्टैंड के संचालन के लिए ई-नीलामी की घोषणा की है। यह पार्किंग स्टैंड तीन वर्षों की अवधि के लिए लीज पर दिया जाएगा।
    रेल प्रशासन की ओर से जारी ई-नीलामी सूचना के अनुसार, इच्छुक बोलीदाता भारतीय रेलवे ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (IREPS) के माध्यम से ऑनलाइन बोली में भाग ले सकते हैं। इस पार्किंग स्टैंड के लिए ई-नीलामी कैटलॉग संख्या COM-PARK-2WGAYA तथा लॉट संख्या PARKING-DDU-GAYA-TW-19-26-1 निर्धारित की गई है।
    ई-नीलामी 28 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेगी।
    रेल प्रशासन ने बताया है कि ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें, पात्रता और अन्य आवश्यक जानकारी IREPS (E-auction Leasing) पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय से पहले वेबसाइट पर पंजीकरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

  • गया जंक्शन पर प्रेमी छोड़कर भागा, रोती-बिलखती मिली युवती: परिजनों ने कहा- “अकेले भेज दीजिए सर, चली आएगी घर”

    गया जंक्शन पर प्रेमी छोड़कर भागा, रोती-बिलखती मिली युवती: परिजनों ने कहा- “अकेले भेज दीजिए सर, चली आएगी घर”

    देवब्रत मंडल

    गया। गया जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर एक युवती के प्लेटफॉर्म पर रोते-बिलखते मिलने से थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी के साथ घर से फरार होकर गया आई थी, लेकिन प्रेमी उसे जंक्शन पर छोड़कर भाग गया।

    रेलकर्मी ने पहुंचाया थाना


    घटना दोपहर बाद की है। एक रेलकर्मी की नजर प्लेटफॉर्म पर रो रही युवती पर पड़ी। वजह पूछने पर युवती ने बताया कि वह प्रेमी के साथ गया जंक्शन पर उतरी थी। यहां प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया।
    युवती ने रेलकर्मी से थाना का पता पूछा, जिसके बाद रेलकर्मी उसे जीआरपी थाना ले गया।

    पूछताछ में खुला पटना कनेक्शन


    थाना में पूछताछ के दौरान युवती ने अपना घर पटना के एक मोहल्ले का बताया और घरवालों का फोन नंबर भी दिया। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

    परिजनों का अजीब जवाब


    सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस पदाधिकारी से कहा- “लड़की को भेज दीजिए सर, वो अकेली चली आएगी”।
    इस पर पुलिस ने कहा कि अकेले युवती को ट्रेन से भेजना सुरक्षित नहीं है। कहीं रास्ते में कोई दिक्कत हुई तो नई परेशानी खड़ी हो जाएगी। पुलिस ने परिवार के किसी सदस्य को थाना आकर युवती को ले जाने की सलाह दी।

    थाना में सुरक्षित है युवती


    फिलहाल युवती को जीआरपी थाना में सुरक्षित रखा गया है। रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजन आने के बाद ही युवती को सुपुर्द किया जाएगा।

    युवती किस ट्रेन से गया आई थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।