देवब्रत मंडल

गया जी:ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, ECRKU गया शाखा की ओर से आज सब-डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल SDRH, गया की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार की मांग को लेकर प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक PCMD, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
PCMD गया दौरे पर आए हुए थे। ज्ञापन केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह AIRF वर्किंग कमेटी सदस्य मिथलेश कुमार, गया शाखा सचिव मुकेश सिंह, गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया।
ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:
- स्टाफ की कमी दूर हो – डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए
- महिला एवं सर्जरी सुविधाएं – स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग तथा ऑपरेशन थिएटर को सुदृढ़ किया जाए
- डायग्नोस्टिक सुविधा – एक्स-रे सेवा पुनः चालू हो, डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित हो, पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक का आधुनिकीकरण हो
- अन्य विभाग – दंत विभाग को कार्यशील बनाया जाए
- रोगी सुविधा – रेफरल प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए, सभी वार्डों एवं कार्यालयों में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था हो
- दवाएं – आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि SDRH गया हजारों रेल कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके आश्रितों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। वर्तमान में चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। इन समस्याओं के समाधान से चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा।
PCMD का आश्वासन
PCMD ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ECRKU ने विश्वास जताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिवारों के हित में इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर SDRH गया को एक बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करेगा।
