श्रावणी मेला स्पेशल: गया से मधुपुर के लिए 15 दिन चलेगी ट्रेन, DDU मंडल ने की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल


श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल ने कमर कस ली है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

image editor output image2035640369 17855055713181690441750215071842 श्रावणी मेला स्पेशल: गया से मधुपुर के लिए 15 दिन चलेगी ट्रेन, DDU मंडल ने की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उदय सिंह मीना, डीआरएम, डीडीयू

बैठक में भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा, स्टेशन पर साफ-सफाई, पेयजल, खानपान, उद्घोषणा और सीसीटीवी निगरानी जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। DRM ने निर्देश दिया कि प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

गया-मधुपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 03654/03653 गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल चलाई जाएगी।

  • गया से मधुपुर: 02 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन
  • मधुपुर से गया: 03 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन

इसके अलावा DDU मंडल के अंतर्गत अन्य रेलखंडों पर भी पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

निगरानी और सहायता
DRM ने कहा कि स्टेशनों की 24 घंटे सीसीटीवी और मंडल मुख्यालय के वार रूम से निगरानी होगी। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए प्रभावी उद्घोषणा और त्वरित सहायता बूथ भी बनाए जाएंगे।

DRM ने कहा
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा, “श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं सहित सभी यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना मंडल की प्राथमिकता है। यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रेल सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *