देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी

Deepak Kumar
2 Min Read
img 20240814 wa00475494967644299974254 देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी

देवब्रत मंडल

बुधवार को पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता की ओर से हर घर तिरंगा का यात्रा गया में निकाला गया। जिसमें गया के कई युवा कलाकार इस यात्रा में चार चांद लगाए। यात्रा चांद चौरा राजेंद्र आश्रम होते हुए विष्णुपद प्रांगण में समापन हुआ। गया से समाज सेवी गौतम कुमार गोलू ने बताया कि यह आयोजन पूरे भारत में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार चल रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर आप एक सेल्फी तिरंगे के साथ लेकर अपलोड करें वहां से आपको प्रमाण पत्र हर घर तिरंगा का मिल रहा है। तिरंगा यात्रा में युवा कलाकार के द्वारा कई नृत्य गीत की प्रस्तुति हुई।

img 20240814 wa00466746167188966159701 देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी

यंग स्टार डांस एकेडमी और होम डांस स्टूडियो के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ में गया के कलाकारों ने रंगोली हर घर तिरंगा रोड पर बनाया। जिसे देखकर आने जाने वाले लोग को काफी पसंद आया। इस रैली यात्रा में गया के कई कलाकार के साथ-साथ आस पास के स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा, जय हिंद जय भारत के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगभग यात्रा में 250 युवा कलाकार शामिल थे। हर घर तिरंगा यात्रा आयोजन में गया के समाज सेवी छोटू बारीक , रौनक सिंह, मधु कुमारी अखिलेश्वर रॉय जिला प्रशासन के कई लोग मौजूद थे।

E0A4AEE0A4BFE0A4A5E0A4B2E0A587E0A4B6E0A495E0A581E0A4AEE0A4BEE0A4B0 20240814 211300 00002254540699454000538 देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी
विज्ञापन
20240814 1834004677846047744696533 देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी
विज्ञापन
E0A4AEE0A4BFE0A4A5E0A4B2E0A587E0A4B6E0A495E0A581E0A4AEE0A4BEE0A4B0 20240814 194817 00005636958301406884661 देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Deepak Kumar – A dedicated journalist committed to truthful, unbiased, and impactful reporting. I am the Founder and Director of Magadh Live news website, where every piece of news is presented with accuracy and integrity. Our mission is to amplify the voice of the people and highlight crucial issues in society. "True Journalism, Unbiased News" – This is our core principle!
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *