देवब्रत मंडल

गयाजी। कोलकाता के नज़रुल हक़ आर्ट गैलरी में सांस्कृतिक संस्था फोटोहोलिक द्वारा 1-2 अगस्त 2026 को दो दिवसीय अखिल भारतीय फोटो प्रदर्शनी सह फोटोग्राफी प्रतियोगिता “कोज़ी कैप्चर ’26” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों छायाकारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता और प्रदर्शनी के लिए चुनिंदा तस्वीरों का चयन किया गया। इस दौरान गया जी, बिहार के वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा की बोधगया से जुड़ी तस्वीरों को विशेष रूप से आमंत्रित कर प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों और कला प्रेमियों ने खूब सराहा।

कलाप्रेमियों की रही भारी भीड़
कार्यक्रम का उद्घाटन सुप्रसिद्ध छायाकार सुमन डे, सौम्या शंकर घोषाल और शौनक बैनर्जी की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों फोटोग्राफी प्रेमी मौजूद थे।
फोटोहोलिक के संयोजक अभिषेक चक्रवर्ती, मोमिता बसाक और सौरव सरकार ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदर्शनी की खास बातें
प्रदर्शनी में प्रकृति, पर्यटन, पोट्रेट, कलर, मोनोक्रोम के साथ-साथ मोबाइल से खींची गई एक से बढ़कर एक बेहतरीन तस्वीरें शामिल थीं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में चुनी गई तस्वीरों के विजेताओं के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
फोटोहोलिक के संयोजक अभिषेक और मोमिता ने कहा कि इस तरह के मंच से देशभर के फोटोग्राफरों को अपनी कला दिखाने और सीखने का अवसर मिलता है।
