2 दिनों में 2 ट्रेनों पर पत्थरबाजी, आरपीएफ ने शुरू की जांच

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

images 18607652729533609061 2 दिनों में 2 ट्रेनों पर पत्थरबाजी, आरपीएफ ने शुरू की जांच

गया। गया-डीडीयू रेलखंड पर पिछले 48 घंटों के अंदर दो अलग-अलग ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल RPF ने जांच तेज कर दी है। दोनों मामलों की जांच डीडीयू मंडल मुख्यालय स्तर से कराई जा रही है।

पहली घटना: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
तारीख: 4 अगस्त
ट्रेन: 12802 डाउन आनंद विहार–पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद एक स्टाफ ने कंट्रोल को कोच के शीशे के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। जांच के दौरान संबंधित कोच का शीशा टूटा हुआ मिला। लेकिन पत्थरबाजी किस स्थान पर हुई, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि शीशे का नुकसान पुरानी घटना का भी हो सकता है। इस बिंदु पर भी जांच जारी है।

दूसरी घटना: धनबाद-गया-सासाराम इंटरसिटी
तारीख: 5 अगस्त
ट्रेन: 13306 धनबाद–गया–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस
यह घटना डेहरी-ऑन-सोन से सासाराम के बीच करवनंदिया स्टेशन के पास एक गांव के सामने हुई। यहां चलती ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

RPF का एक्शन
आरपीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं से यात्रियों में डर का माहौल है। रेल प्रशासन से मांग है कि संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *