ब्रेकिंग न्यूज़: अगरैली बायपास के पास बोलेरो ने दिव्यांग के वाहन में मारी टक्कर, दिव्यांग व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस ने भेजा अस्पताल

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1501281354 17774488570827926471658065890220 ब्रेकिंग न्यूज़: अगरैली बायपास के पास बोलेरो ने दिव्यांग के वाहन में मारी टक्कर, दिव्यांग व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस ने भेजा अस्पताल
घायल व्यक्ति

डोभी-पटना फोरलेन पर अगरैली बायपास के पास तेज गति से आ रहे एक बोलेरो वाहन के चालक ने एक दिव्यांग व्यक्ति के वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिव्यांग व्यक्ति और उनका वाहन खेत में दूर जा गिरा। जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा है।

image editor output image439491350 17774489976125852614231267853481 ब्रेकिंग न्यूज़: अगरैली बायपास के पास बोलेरो ने दिव्यांग के वाहन में मारी टक्कर, दिव्यांग व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस ने भेजा अस्पताल
इसी वाहन ने दिव्यांग के वाहन मे मारी टक्कर

स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक सहित उस पर सवार सारे लोग भाग निकले। लोगों का कहना है कि इस जगह पर आए दिन दुर्घटना होती है। जिला प्रशासन से अगरेली गांव के पास से गुजरे बाईपास के पास स्पीड ब्रेकर(गति अवरोध) लगाने की मांग की है। यहां लोगों ने बताया कि अक्सर हादसे होते रहते हैं।

घटना में घायल व्यक्ति चाकन्द का रहने वाला बताया गया है म जबकि बोलेरो वाहन चालक और इस पर सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *